{"_id":"5e9db5c18ebc3ed5575d0cd6","slug":"delhi-women-commission-take-suo-moto-in-aiims-doctor-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स: महिला डॉक्टर खुदकुशी मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान , 25 अप्रैल तक पुलिस से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: महिला डॉक्टर खुदकुशी मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान , 25 अप्रैल तक पुलिस से मांगा जवाब
Mon, 20 Apr 2020 08:17 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal
- फोटो : अमर उजाला
एम्स की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के खुदकुशी की कोशिश करने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 25 अप्रैल तक जवाब मांगा है। महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और फैकल्टी द्वारा बार बार जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डीसीडब्ल्यू ने नोटिस में कहा है कि पीड़िता ने एम्स सेंटर फॉर डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च के एक वरिष्ठ संकाय सदस्य पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पहले भी उसने प्रशासन के सामने मामले को उठाया था।
विज्ञापन
अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि आयोग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी और विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस से 25 अप्रैल तक बताने को कहा गया है कि इस मामले में हुई गिरफ्तारी और यदि गिरफ्तारी नहीं हुई है तो इसके कारण बताए जाएं। साथ ही, जांच पूरी करने की समय सीमा भी पूछी गई है।
विज्ञापन