फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Woman commits suicide by hanging relatives accuse in laws of murder husband arrested

Delhi: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 01:51 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई नई दिल्ली
पीटीआई नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 31 Oct 2022 01:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में सुल्तानपुरी निवासी एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मौत शादी के सात साल के भीतर हुई थी, इसलिए उप-मंडल मजिस्ट्रेट, कंझावला को सूचित किया गया था।

विज्ञापन
Delhi Woman commits suicide by hanging relatives accuse in laws of murder husband arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पति राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में सुल्तानपुरी निवासी एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मौत शादी के सात साल के भीतर हुई थी, इसलिए उप-मंडल मजिस्ट्रेट, कंझावला को सूचित किया गया था।

विज्ञापन


शनिवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने मृतक की मां का बयान दर्ज किया। अधिकारी ने कहा कि महिला के पति और सास के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न, क्रूरता और दहेज की मांग के आरोप हैं। मृतक की मां के बयान पर शनिवार को सुल्तानपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (क्रूरता), 304 बी (दहेज हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पीड़िता के परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed