फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Winds will blow at a speed of 30 to 40 kmph from today the maximum temperature was three degrees above normal

दिल्ली: आज से 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बीते 24 घंटे में सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा अधिकतम तापमान

Sun, 27 Mar 2022 09:33 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 27 Mar 2022 09:33 AM IST
सार

विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, दिल्ली का एक्यूआइ 207, फरीदाबाद 188, गाजियाबाद 251, ग्रेटर नोएडा 212, गुरुग्राम 189 व नोएडा का 176 एक्यूआइ रहा।

विज्ञापन
Delhi: Winds will blow at a speed of 30 to 40 kmph from today the maximum temperature was three degrees above normal
दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की सितम जारी है। इस कड़ी में रविवार को मौसम साफ रहने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं दर्ज की जा सकती हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक पारे में बढ़ोतरी होगी व गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 23 से 83 फीसदी रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की जा सकती हैं। अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, दिल्ली का एक्यूआइ 207, फरीदाबाद 188, गाजियाबाद 251, ग्रेटर नोएडा 212, गुरुग्राम 189 व नोएडा का 176 एक्यूआइ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed