फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi will get Sputnik dose after 20 June

कोरोना पर वार : दिल्ली को 20 जून के बाद मिलेगी स्पूतनिक की डोज, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

Tue, 01 Jun 2021 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Jun 2021 04:40 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने दी जानकारी, कहा-वैक्सीन खरीदना केंद्र की जिम्मेदारी, वैक्सीनेशन राज्यों की

विज्ञापन
Delhi will get Sputnik dose after 20 June
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली को स्पूतनिक की डोज 20 जून के बाद मिलनी शुरू हो जाएगी। पहले इसकी मात्रा सीमित होगी। अगस्त से भारत में ही जब इसका उत्पादन होने लगेगा तो वैक्सीन की मात्रा बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी  जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि केंद्र सरकार को वैक्सीन खरीदकर राज्यों को देनी चाहिए। वैक्सीन खरीदना केंद्र की जिम्मेदारी है, जबकि वैक्सीनेशन करवाना राज्यों की।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, जितनी जल्दी और जितने ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगेगी, उतने ही ज्यादा लोगों की जान बचेगी। लोगों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगानी चाहिए। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली ने ग्लोबल टेंडर जारी किया है। 20 जून के बाद स्पूतनिक वैक्सीन की कुछ डोज देने का भरोसा डॉक्टर रेड्डी लैब से मिला है। रेड्डी लैब भी अभी विदेश से वैक्सीन का आयात कर रही है। संभवत: अगस्त में भारत में इसका उत्पादन शुरू होगा। इस बीच, जितना वो वैक्सीन आयात करेंगे, उसमें से एक हिस्सा दिल्ली को भी देते रहेंगें। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एक से डेढ़ महीने हो गए हैं, जब केंद्र सरकार ने कहा था कि सभी राज्य अपने-अपने स्तर पर वैक्सीन की खरीद करेंगे। राज्यों ने वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर भी कर लिए, लेकिन अभी तक एक भी राज्य अपने स्तर पर वैक्सीन का एक भी टीका लाने में सफल हुआ है। जाहिर तौर पर राज्य सरकारें वैक्सीन को खरीद नहीं सकती हैं। यह काम केंद्र सरकार को करना पड़ेगा। केंद्र सरकार दुनिया भर से वैक्सीन की खरीद करे। साथ ही, देश में बड़े पैमाने पर केंद्र उत्पादन करे और राज्य सरकारों को दे। इसके बाद लोगों को हम वैक्सीन न लगाएं, तो राज्य की जिम्मेदारी हैं। राज्य वैक्सीनेशन की उचित व्यवस्था न करें, तो हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुरू किया मीडियाकर्मियों के वैक्सीनेशन सेंटर
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को माता सुंदरी रोड स्थित राजकीय सर्वोदय बाल/कन्या विद्यालय में मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के लिए फ्री वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की। इस सेंटर पर 18 से 44 और 45 साल से अधिक उम्र के लोगा वैक्सीन लगवा सकते हैं। मौके पर ही पंजीकरण भी हो जाएगा। केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। इस समय वैक्सीन के जरिए ही अपने आप को कोरोना से बचा सकते हैं। 

ब्लैक फंगस के 900 केस आए, टीका कम
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 944 केस आए हैं। इसमें करीब 300 केस केंद्र सरकार के अस्पतालों में हैं, जबकि करीब 650 केस दिल्ली सरकार के अस्पतालों में हैं। लेकिन इसके टीके की बहुत कमी है। शुक्रवार को करीब एक हजार टीके आए थे। यह संख्या बहुत कम है, क्योंकि एक दिन में एक मरीज को तीन से चार टीके लगते है। वहीं कल तो कोई टीका नहीं आया है। 


अनलॉक में नहीं होगी दिक्कत
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है। लोगों को ड्यूटी जाने के लिए ई-पास बनवाने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा। पोर्टल में थोड़ी दिक्कत थी। उसको ठीक कर दिया जाएगा। लोगों से जैसे-जैसे फीडबैक मिलेगा, जिन चीजों में दिक्कत आएगी, हम उसको ठीक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed