फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Weather will take a U-turn, mercury will reach six degrees from next week

Delhi : दिल्ली का मौसम लेगा यू-टर्न, अगले सप्ताह से पारा पहुंचेगा छह डिग्री, कड़ाके की ठंड के आसार

Sun, 11 Dec 2022 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 02:25 AM IST
सार

Delhi : पहाड़ों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान बढ़ रहा है। अब अगले सप्ताह से इस विक्षोभ का असर कम होने से मौसम यू टर्न लेगा और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। इससे सर्दी बढ़ जाएगी। तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi : Weather will take a U-turn, mercury will reach six degrees from next week
दिल्ली की सर्दी file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एक-दो दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहाड़ों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान बढ़ रहा है। अब अगले सप्ताह से इस विक्षोभ का असर कम होने से मौसम यू टर्न लेगा और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। इससे सर्दी बढ़ जाएगी। तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जबकि अभी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान बढ़ने सेे दिन में तेज हवाओं के चलने के बाद भी हल्की गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, दिल्ली के कई मौसम विज्ञान केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री से ऊपर ही दर्ज हुआ। पीतपमुरा में न्यूनतम तापमान 13.5 और स्पोर्ट् स कॉम्पलेक्स में 13.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, सुबह के समय कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 15 दिसंबर से ठंड बढ़नी शुरू होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अक्तूबर मध्य के बाद से दिल्ली मेंं बारिश नहीं हुई है, और अभी भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद भी अगले सप्ताह से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में शुष्क मौसम की वजह है कि पहाड़ों में तेजी से कोई पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति नहीं बनी है। अभी एक कमजोर विक्षोभ है, जिसका असर एक से दो दिन में खत्म होने की संभावना है। इसका असर खत्म होने पर तापमान गिरने लगेगा। विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा और हल्की हवाएं चल सकती हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा परेशान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed