फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi weather update wind blow at a speed of 30-40 kmph in next 24 hours

Weather update : दिल्ली में हफ्ते भर छाए रहेंगे बादल, उमस और गर्मी कर सकती है परेशान

Tue, 10 Aug 2021 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 02:07 AM IST
सार


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले तीन दिन तक इसमें बढ़ोतरी होगी और 36 तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
delhi weather update wind blow at a speed of 30-40 kmph in next 24 hours
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कई दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश का दौर इस सप्ताह थम जाएगा। हालांकि बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलती रहेंगी और तापमान सामान्य रहेगा। अगले 24 घंटे में दिल्ली में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके बाद उमस बढ़ने से गर्मी परेशान कर सकती है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.4 और न्यूनतम सामान्य से दो कम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी 70 से 98 फीसदी रहा। इस कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 15.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। अधिकतम तापमान पालम में 33.8, लोदी रोड में 32.8, रिज इलाके में 32.4, आया नगर में 32.2 व गुरुग्राम में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले तीन दिन तक इसमें बढ़ोतरी होगी और 36 तक पहुंचने के आसार हैं। 13 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद अब तक 15 से भी अधिक दिन तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस दौरान 315 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर यह 240 मिमी के आसपास रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से बेहतर रही एनसीआर की हवा
बारिश का दौर थमने का असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ा है। सोमवार को एनसीआर के शहरों की हवा दिल्ली से बेहतर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 101 रहा। यह फरीदाबाद में 88, गाजियाबाद में 107, ग्रेटर नोएडा में 87, गुरुग्राम में 79 व नोएडा में 81 दर्ज किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, अगले तीन दिन तक वायु गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 64 व पीएम2.5 37 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा। पीएम 10 100 से कम और पीएम2.5 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed