{"_id":"625d460f2d241347e7329d00","slug":"delhi-weather-news-relief-from-heat-wave-raining-for-two-days-high-wind-also-predict","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : राजधानी में बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : राजधानी में बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से बारिश की संभावना
Tue, 19 Apr 2022 01:23 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:23 AM IST
सार
भीषण गर्मी से त्रस्त दिल्लीवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लोग कई दिनों से बारिश की आस लगाए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार से दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि, इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की संभावना की वजह से पारा गिर सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे खराब हवा फरीदाबाद की रही। दिल्ली का एक्यूआइ 251, फरीदाबाद 358, गाजियाबाद 239, ग्रेटर नोएडा 288, गुरुग्राम 276 व नोएडा 269 एक्यूआइ रहा।