फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: We are ready to deal with Omicron, CM Kejriwal assures the people of the state

दिल्ली: ओमिक्रॉन से निपटने के लिए हम तैयार, सीएम केजरीवाल ने प्रदेशवासियों को दिलाया भरोसा

Sun, 19 Dec 2021 07:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 19 Dec 2021 07:51 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमने अप्रैल में आई कोरोना की लहर पर पार पा लिया, तो आने वाले संकट को भी मिलकर काबू कर लेंगे। उस वक्त के संकट से सबक लेते हुए सभी कमियों को सरकार ने दूर कर लिया है। दिल्ली में मौजूदा वक्त तक खूब वैक्सीनेशन कर लिया है। एक सीरो सर्वे में 96 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज पाई गई है। ऐसे में इन लोगों को कोरोना दोबारा होने के आशंका कम है।

विज्ञापन
Delhi: We are ready to deal with Omicron, CM Kejriwal assures the people of the state
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए उनकी सरकार तैयार है। ओमिक्रॉन के बारे में अभी जितनी जानकारी है, उसके हिसाब से यह ज्यादा खतरनाक नहीं है। इससे डरने की जरूरत नहीं है, आगे जो भी हालात बनेंगे, हम सब मिलकर उसका समाधान करेंगे। केजरीवाल शनिवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में शनिवार को क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर अयोजित समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमने अप्रैल में आई कोरोना की लहर पर पार पा लिया, तो आने वाले संकट को भी मिलकर काबू कर लेंगे। उस वक्त के संकट से सबक लेते हुए सभी कमियों को सरकार ने दूर कर लिया है। दिल्ली में मौजूदा वक्त तक खूब वैक्सीनेशन कर लिया है। एक सीरो सर्वे में 96 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज पाई गई है। ऐसे में इन लोगों को कोरोना दोबारा होने के आशंका कम है। ऐसे में हो सकता है कि कोरोना की लहर न आए। लेकिन अगर आती भी है, तो दिल्ली सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। वह नियमित तौर कोरोना के हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार भगवान यीशु के बताए मार्ग पर चल रही है। जबकि आर्कबिशप अनिल जोसेफ टी. कूटो ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करने और सभी त्योहारों को मनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को तहे दिल से धन्यवाद। यह उत्सव ईसाई समुदाय में खुशी लेकर आया है।

क्रिसमस गीत से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआज से पहले सेंटेनरी मेथोडिस्ट चर्च चोइर और डेविड्स हार्प चोइर ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल की तरफ से समारोह के मुख्य अतिथि एवं अरविंद केजरीवाल, आर्कबिशप अनिल जोसफ टी. कूटो, कुरियाकोस भरणीकुलंगारा व दूसरे अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बड़ी तादात में दिल्ली- एनसीआर में रहने वाले क्रिश्चियन समुदाय के लोग भी शामिल हुए।

इतने धर्म, जातियां, संस्कृति और भाषाएं ही हमारी खूबसूरती और भारत की ताकत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब 2015 में हमारी सरकार आई थी, तब हम सब लोगों ने यह निर्णय लिया था कि हमारा भारत देश सभी धर्मों और जातियों का एक गुलदस्ता है और यही हमारे देश की खूबसूरती है। इतने सारे धर्म और जातियों के लोग, इतनी सारी संस्कृति और भाषाएं, यह हमारी खूबसूरती है और यह हमारे भारत की ताकत है।

उन्होंने कहा कि हम इसे सेलिब्रेट करेंगे। इसलिए विधानसभा के परिसर में हमने सभी धर्मों के त्योहार मनाने शुरू किए और उसी कड़ी में सातवें साल क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। पिछले साल हम कोरोना की वजह से यह त्योहार नहीं मना पाए थे, लेकिन मुझे खुशी है कि इस साल हम इस त्योहार को मना रहे हैं।

जनवरी में वेलंकन्नी की यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सात जनवरी 2022 में ईसाई तीर्थयात्री तमिलनाडु के वेलंकन्नी की यात्रा पर होंगे। यह इसाई समुदाय के लोगों का प्रमुख तीर्थस्थल है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वेलंकन्नी तीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया गया है। दिल्ली से वेलंकन्नी जाने वाले यात्रियों को दिल्ली सरकार द्वारा एसी थ्री टियर ट्रेन में सीट उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed