फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Unlock-1 Crowd seen on the streets of delhi traffic jam situation in many areas

दिल्ली अनलॉक-1 : राजधानी की सड़कों पर दिखी भीड़ ही भीड़, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति

Mon, 31 May 2021 05:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 31 May 2021 05:26 PM IST
सार

लंबे समय से काम की तलाश कर रहे मजदूरों में उम्मीद जगी है। सोमवार को पटपड़गंज ऑद्योगिक क्षेत्र में मजदूर काम करते देखे गए। 

विज्ञापन
Delhi Unlock-1 Crowd seen on the streets of delhi traffic jam situation in many areas
दिल्ली के आईटीओ में लगा लंबा जाम - फोटो : जी. पाल

विस्तार

दिल्ली में कम हो रहे कोरोना के मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में आज से थोड़ी सी ढील दी है। सोमवार से दिल्ली अनलॉक की राह पर चलने लगी है। फिलहाल सब कुछ तो नहीं खुलेगा, लेकिन अनलॉक-1 के तहत फैक्टरी खोलने, कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने की गतिविधियां शुरू हो गईं हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों की खूब भीड़ देखने को मिली। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली के आईटीओ इलाके में गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा। लॉकडाउन में जहां सड़कें वीरान थीं, वहां आज गाड़ियां ही गाड़ियां दिख रही हैं। लंबा जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, पहले चरण में निर्माण और औद्योगिक क्षेत्रों को अनलॉक करने से मजदूरों के चेहरे खिल गए हैं। लंबे समय से काम की तलाश कर रहे मजदूरों में उम्मीद जगी है। सोमवार को पटपड़गंज ऑद्योगिक क्षेत्र में मजदूर काम करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में 40 दिन बाद निर्माण कार्यों करने की छूट मिलने पर सोमवार को करीब-करीब तमाम लेबर चौक का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। सभी लेबर चौक पर मजबूरों की मौजूदगी दिखाई दी और लोग भी निर्माण कार्य कराने के लिए मजदूर लेने के लिए पहुंचे, लेकिन चौकों पर लॉकडाउन से पहले वाला नजारा नहीं दिखा। लॉकडाउन से पहले की तुलना में सोमवार को मजदूरों की संख्या काफी रही। इसी तरह मजदूर लेने के लिए लोग भी कम आए।


उत्तम नगर, पीरा गढ़ी, नांगलाई, किराड़ी, मंगोलपुरी, नजफगढ़, बवाना, नरेला, पंखा रोड, डाबड़ी, सागरपुर समेत राजधानी के तमाम प्रमुख स्थानों पर लेबर चौकों पर सोमवार की सुबह सात बजे ही मजदूरों ने आना शुरू कर दिया था और आठ बजे तक चौकों पर काफी संख्या में मजदूर पहुंच गए थे। इस बीच निर्माण कार्य कराने के लिए लोग भी मजदूर करने के लिए आने लग गए। चौकों पर मजदूर और निर्माण कार्य कराने के लिए मजदूरों को लेने के लिए लोग काफी कम आए। इस कारण आधे से अधिक मजदूरों को 40 दिन बाद भी काम नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed