फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University exams to be held in open book mode

मिशन एडमिशन : ओपन बुक मोड में होंगी दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, बीएमएस, बीबीई, बीबीए की रैंक सूची जारी

Fri, 29 Oct 2021 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Oct 2021 06:02 AM IST
सार

ऑफलाइन परीक्षाएं कराने जाने की अटकलों पर लगा विराम। 30 नवंबर से शुरू होनी है सेमेस्टर परीक्षाएं, जल्द जारी होगी अधिसूचना। 

विज्ञापन
Delhi University exams to be held in open book mode
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय मेंनवंबर-दिसंबर में शुरु होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं एक बार फिर से ओपन बुक एग्जाम(ओबीई) मोड में होंगी। कोरोना की स्थिति नियंत्रण में होन के कारण ऑफलाइन परीक्षाओं करए जाने की अटकलें लग रही थी।

विज्ञापन


इन अटकलों पर विराम लगाते हुए परीक्षा शाखा ने परीक्षाएं ऑनलाइन ही कराए जाने का फैसला किया है। जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। परीक्षाओं को लेकर डेटशीट भी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा डीन प्रो डी.एस रावत ने बताया कि कैंपस अभी प्रैक्टिकल कक्षाओं केलिए पचास फीसदी क्षमता के साथ ही खोला गया है। डीयू में अधिकतर छात्र बाहरी राज्यों से पढने आते हैं, कोरोना महामारी केबाद से वह अपने गृह शहरों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ऑफलाइन परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। लिहाजा इस बार भी परीक्षाएं ऑनलाइन ही ओबीई मोड में कराई जाएंगी। परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरु होंगी। परीक्षा के पैटर्न में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।  

नवंबर में होने वाली परीक्षा किस माध्यम से होगी, इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं थी। लेकिन अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। डीयू का कहना है कि भविष्य में यदि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से छात्रों को बुलाने को लेकर कोई छूट मिलेगी तभी ऑफलाइन केसंबंध में विचार किया जाएगा।

मालूम हो कि कोरोना महामारी केबाद से डीयू में परीक्षाएं ओबीई मोड में ही हो रही हैं। इसकेतहत परीक्षा देते समय छात्र अपने नोट्स की सहायता ले सकते हैं। परीक्षा पोर्टल से ही छात्रों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करने होंगे और उत्तरपुस्तिका की स्कैनकॉपी भेजनी होगी। 

बीएमएस, बीबीई, बीबीए की रैंक सूची जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट कोर्सेज(बीएमएस, बीबीई, व बीएएफआईए) का रिजल्ट जारी होने के बाद डीयू ने दाखिले के लिए फाइनल रैंक सूची जारी कर दी है।  बारहवीं के अंकों की 35 फीसदी वेटेज व प्रवेश परीक्षा की 65 फीसदी वेटेज के आधार पर रैंक निकाली गई है। इस सूची में कृष राहुल अग्रवाल ने 88.275 फीसदी अंक लेकर टॉप रैंक हासिल की है। जबकि आदित्य बब्बर ने 88.1 फीसदी अंकों के साथ दूसरी रैंक प्राप्त की है। अब इस रैंक के आधार पर 30 अक्तूबर से दाखिले शुरू होंगे। 

डीयू केलगभग 20 कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों की 1400 से अधिक सीटें हैं। बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी(बीएमएस) की पढ़ाई 6 कॉलेजों में, बीबीई(बैचलर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स) की पढ़ाई 11 कॉलेजों व बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंशल इनवेसटमेंट एनॉलिसिस) बीएएफआईए की पढ़ाई दो कॉलेजों में होती है। इन पाठ्यक्रमों केलिए ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट(जैट) परीक्षा होती है। 

इनकेलिए प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की गई थी। एनटीए की ओर से बुधवार को रिजल्ट व स्कोर कार्ड जारी किए गए थे। जिसकेबाद डीयू ने बारहवीं केअंकों व प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर रैंक जारी कर दी है। इसकेसाथ ही अयोग्य विद्यार्थी की सूची भी जारी की गई है। इन कोर्सेज में आवेदन केसमय भरी गई कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता को बदलने का अवसर बृहस्पतिवार आधी रात तक उपलब्ध कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed