फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University Admission started in DUs campus of open learning certificate course know how to apply

Delhi University: डीयू के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

Mon, 30 May 2022 05:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 05:24 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में 34 पाठ्यक्रमों में छात्र दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की इच्छुक छात्र कैंपस ऑफ लर्निंग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जो केंद्र में ऑफलाइन जमा होगा। 

विज्ञापन
Delhi University Admission started in DUs campus of open learning certificate course know how to apply
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार पाठ्यक्रमों के शुल्क को किश्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है। वहीं, कक्षाओं का संचालन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों को ऑफलाइन आवेदन करना है। 

विज्ञापन


सीओएल में दाखिले के लिए छात्र का 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं, जो छात्र किसी अन्य डिग्री पाठ्यक्रम या सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। नॉन कोलिजिएट फॉर वीमेन्स एजुकेशन बोर्ड(एनसवेब), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(एसओएल) व किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही जिन छात्रों ने बीते वर्ष कोरोना की वजह से कक्षाओं में भाग नहीं लिया था, ऐसे छात्रों को इस साल कक्षा में भाग लेने की सुविधा मिलेगी। साथ ही जो छात्र ऑनलाइन रूप से कक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे भी इस माध्यम से कक्षा में शामिल हो सकते हैं।  
विज्ञापन


ऑफलाइन करना होगा आवेदन 
दाखिले की इच्छुक छात्र कैंपस ऑफ लर्निंग की वेबसाइट www.col.du.ac.in पर जाकर दाखिला संबंधी सभी जानकारी ले सकते हैं। यहां से आवेदन के लिए फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन पत्र को ऑफलाइन जमा करना होगा। इसके लिए केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के नजदीक सीओएल के कार्यालय पहुंच आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को डाक द्वारा भी आवेदन भेजने की सुविधा दी है। छात्रों को आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्वयं द्वारा सत्यापित पहचान व पता के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, स्वयं द्वारा सत्यापित 12वीं का अंक पत्र की फोटो कॉपी, पंजीकरण के लिए नगद या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 250 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की फीस को लेकर बैंक ड्राफ्ट या डिमांड ड्राफ्ट देना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पाठ्यक्रम की फीस का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के नाम पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

34 सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन 
विश्वविद्यालय के मुताबिक, यहां करीब 36 कोर्स की सुविधा है, लेकिन वर्तमान में यहां 34 कोर्स ही संचालित किए जा रहे हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान रखते हुए इन कोर्स की फीस कम रखी गई है, जिनका शुल्क सात हजार रुपये से लेकर अधिकतम 45 हजार रुपये तक है। वहीं, इन कोर्स की अविध डेढ़ माह से लेकर 10 माह तक रखी गई है। ऐसे में छात्र अन्य कोर्स के साथ इन कोर्स को पूरा कर बाजार की मांग के हिसाब से खुद को तैयार कर सकते हैं। 

कोर्स
डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग,  साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन(जनसंचार), रेडिया जॉकी, एंकरिंग, टीवी जर्नलिज्म, थ्रीडी एनिमेशन,  मोशन ग्राफिक्स,  टू-डी एनिमेशन, एक्टिंग, फैशन मॉडलिंग, फिल्म मेकिंग एवं स्क्रीनप्ले, फोटोग्राफी, इंटीरियर डिजाइन,  फाइन  आर्ट्स, फैशन डिजाइन, वेबसाइट डिजाइन, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मार्केटिंग, मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन,  ट्रैवल एंड टूरिज्म, स्टेनॉग्राफी एवं आईटी स्किल्स, फाइनेंशियल मार्केट, ई-अकाउंटिंग, पर्सेनैलिटी डेवलेपमेंट एंड सॉफ्ट स्किल्स, वीडियो एडिटिंग व ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed