{"_id":"63dc14ce8a5ae51d3f066454","slug":"delhi-two-drug-smugglers-from-cambodia-arrested-from-igi-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : आईजीआई पर 86 लाख की दवाइयों के साथ कंबोडिया के दो नागरिक गिरफ्तार, कस्टम के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : आईजीआई पर 86 लाख की दवाइयों के साथ कंबोडिया के दो नागरिक गिरफ्तार, कस्टम के हवाले
Fri, 03 Feb 2023 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई दवाएं...
- फोटो : ANI
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दवा की तस्करी कर रहे कंबोडिया के दो नागरिकों को पकड़ा है। आरोपियों के बैग से 86.40 लाख रुपये की दवा बरामद हुई है। दवा के कागजात पेश नहीं करने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दोनों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीआइएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.12 बजे दो यात्री चेक इन एरिया में पहुंचे। दो यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों पर देखकर सीआईएसएफ कर्मियों को कुछ शक हुआ। कर्मियों ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों की पहचान सांग मैंघोर व देवोर सावुथ के रूप में हुई। दोनों कंबोडिया के रहने वाले हैं। इन्हें थाइलैंड के रास्ते फ्नोम पेन्ह जाना था। संदेह के आधार पर इन्हें सुरक्षा जांच के लिए अलग किया गया।
विज्ञापन
दोनों यात्रियों के चार अलग अलग बैग थे। बैग को एक्सरे मशीन से गुजारा गया। बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु होने का पता चला। इसके बाद सभी बैग की तलाशी ली गई। सभी बैग से भारी मात्रा दवा बरामद हुई।
विज्ञापन