फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Trains running late on Violet Green and Pink lines of Metro informed on Twitter

दिल्ली मेट्रो बाधित: वॉयलेट, ग्रीन और पिंक तीनों लाइनों पर देरी से चल रहीं ट्रेनें, होली पर घर जाने वाले यात्री परेशान

Thu, 17 Mar 2022 11:28 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Mar 2022 11:28 AM IST
सार

डीएमआरसी ने बताया कि वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाएं देरी से चल रही हैं। ढाई घंटे से ज्यादा समय से मेट्रो सेवा बाधित रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Trains running late on Violet Green and Pink lines of Metro informed on Twitter
बहादुरगढ़ में मेट्रो सेवा करीब एक घंटे से बंद है। स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की सिग्नलिंग प्रणाली में आई तकनीकी खराबी का असर यात्रियों को बृहस्पतिवार को भुगतना पड़ा। सुबह के वक्त तीन घंटे तक पिंक, वॉयलेट और ग्रीन लाइन के यात्रियों को मेट्रो की धीमी रफ्तार, स्टेशनों के बाहर लंबी लाइन की समस्या से जूझना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण एक-दो स्टेशन के गेट भी बंद किए जाने से यात्रियों को 20 से 30 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


तीनों लाइनों पर तकनीकी खराबी का असर यात्रियों को भुगतना पड़ा। दफ्तर या जरूरी काम के सिलसिले में आने जाने वालों की भीड़ को काबू करने के लिए स्टेशनों पर मेट्रो कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। इस दौरान मेट्रो का परिचालन मैन्युअल तौर पर किया गया जबकि ग्रीन लाइन पर पश्चिम विहार-इंद्रलोक के बीच करीब आधे घंटे तक शॉर्ट लूप में मेट्रो का परिचालन किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान बहादुरगढ़ सिटी, कश्मीरी गेट सहित वॉयलेट लाइन के प्रमुख स्टेशन पर भी यात्रियों को मेट्रो के लिए इंतजार करना पड़ा। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के आधे घंटे से अधिक देर तक बंद कर दिए गए तो कश्मीरी गेट पर भी स्टेशन में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को 20 मिनट से अधिक इंतजार करना पड़ा। सुबह 11.05 बजे के बाद तीनों लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली की पूर्वसंख्या पर दूसरे शहरों में भी जाने के लिए तीनों बस अड्डों के नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर शाम तक यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्री मयंक शर्मा ने बताया कि उन्हें कश्मीरी गेट पर 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा तो बहादुरगढ़ सिटी से आए आनंद ने बताया कि गंतव्य तक पहुंचने में करीब एक घंटे की दूरी हुई।

मेट्रो का मैन्युअल परिचालन, गंतव्य पहुंचने में हुई देरी

ग्रीन लाइन पर इंद्रलोक और कीर्तिनगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह, वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह और पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-शिव विहार के बीच सुबह 8:05 से 11:05 बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। सिग्नल में आई समस्या के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी वक्त लगा। सिग्नल में आई खराबी(ट्रैक सर्किट ड्रॉप / ट्रेन आईडी लॉस) के कारण मेट्रो की रफ्तार धीमी रही। सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो की रफ्तार धीमी रही और परिचालन मैन्युअल तौर पर किया गया। 

सीमित रफ्तार में चली मेट्रो, यात्रियों को सेवाओं की मिल रही जानकारी
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने जानकारी दी कि बॉम्बार्डियर आधारित सिग्नलिंग प्रणाली में तीनों लाइनों पर समस्या की सूचना मिल रही थी। इस अवधि के दौरान यात्रियों को हुई देरी और असुविधा कम करने के लिए तीनों लाइन पर सेवाओं में बदलाव किया गया है। इन लाइनों पर सिगनल/आईडी के अभाव के कारण ट्रेनों को प्रतिबंधित गति से मेट्रो का परिचालन किया गया। डिपो से ट्रेनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए इसे नियंत्रित किया गया। यात्रियों को इस दौरान मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो के अंदर भी उदघोषणाएं की जा रही थी। 

बॉम्बार्डियर के समक्ष उठाया जाएगा मुद्दा
पश्चिम विहार से इंद्रलोक के बीच ट्रेनों की शॉर्ट लूपिंग भी की गई थी ताकि सुबह 9.00 बजे से आधे घंटे के लिए यात्रियों की परेशानी कम हो सके।सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर सिग्नलिंग समस्या को दूर करने के बाद तीन लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हो गईं। डीएमआरसी इस मामले की जांच करेगा और भविष्य में सिग्नल में खराबी के कारण इस तरह की समस्या दोबारा न हो इसके लिए बॉम्बार्डियर के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed