फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi traffic today ghaziabad to delhi One year of farmers' movement: Delhi Police issued traffic advisory, there is a long jam on these roads

किसान आंदोलन का एक साल: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर लगा है लंबा जाम

Fri, 26 Nov 2021 01:17 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 01:17 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों की औपचारिक वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग को लेकर किसान दिल्ली के तीन बॉर्डरों- सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए यहां एक साल हो गया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के अपने निर्णय की घोषणा की थी।

विज्ञापन
delhi traffic today ghaziabad to delhi One year of farmers' movement: Delhi Police issued traffic advisory, there is a long jam on these roads
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन का एक साल पूरा हो गया है। दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखकर यातायात देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने के लिए कहा है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने सुरक्षा इंतजामों के कारण यात्रियों को परेशानी होने की संभावना जताई है। पुलिस ने कहा कि यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए विकास मार्ग या जीटी रोड अपनाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, ''गाजीपुर अंडरपास के चारों तरफ स्थानीय पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाने के कारण गाजियाबाद से दिल्ली मार्ग पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहेगा। यात्रियों से दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रूप से विकास मार्ग या जीटी रोड अपनाने के लिए कहा गया है।''
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों की औपचारिक वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग को लेकर किसान दिल्ली के तीन बॉर्डरों- सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए यहां एक साल हो गया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के अपने निर्णय की घोषणा की थी। आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर बड़ी संख्या में किसान इन बॉर्डरों पर इकट्ठे हो गए हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रदर्शन कर रहे लगभग 40 किसानों की शीर्ष इकाई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ''हमारे संघर्ष का इतने लंबे समय तक खिंचना भारत सरकार की उसके नागरिकों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाता है।'' एसकेएम ने कहा कि तीन कृषि कानूनों की वापसी आंदोलन की पहली बड़ी जीत है और संगठन अपनी अन्य मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहा है। किसान संगठनों ने एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।

एसकेएम ने कहा, ''दिल्ली में किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में एसकेएम की मांग पर राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर भारी संख्या में किसान और श्रमिक पहुंच रहे हैं। दिल्ली में विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर हजारों किसान पहुंच गए हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed