Baba Bageshwar: दिल्ली में आज धीरेंद्र शास्त्री की कलश यात्रा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; ये रूट्स रहेंगे बंद
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वरधाम की कलश यात्रा को लेकर लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वरधाम की ओर से बृहस्पतिवार को उत्सव मैदान में शुरू हो रही रही हनुमान कथा से एक दिन पहले कलश यात्रा बुधवार शाम को निकाली जाएगी। यात्रा शाम 4 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे उत्सव ग्राउंड आईपी एक्सटेंशन पर समाप्त होगी। इसके मद्देनजर ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम लिए हैं। भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, स्थानीय थाना पुलिस ने यात्रा की सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यात्रा में किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हनुमान कथा के लिए भी व्यवस्था की गई है।
इंजीनियर्स अपार्टमेंट- थाना मधु विहार- नरवाना रोड (पैराडाइज अपार्टमेंट) - नरवाना रोड (परिवार अपार्टमेंट)- बाएं मुड़कर मंडावली मेन रोड-सीधे लेकर शिवालिक अपार्टमेंट-रोड नंबर 57-ए सीधे मुड़कर विक्टर पब्लिक स्कूल रेड लाइट - आईपी एक्सटेंशन उत्सव ग्राउंड।
ये रूट्स रहेंगे बंद
मदर डेयरी से नरवाना रोड से घिरा क्षेत्र - इंजीनियर्स अपार्टमेंट- थाना मधु विहार - नरवाना रोड (पैराडाइज अपार्टमेंट) - नरवाना रोड (परिवार अपार्टमेंट) - मंडावली मेन रोड - रोड नंबर 57-ए और मैक्स अस्पताल यू-टर्न से एनएच -24 तक रोड नंबर 57-ए प्रतिबंधित क्षेत्र होगा।
यात्रा के दौरान गाड़ियों की नहीं होगी एंट्री
यात्रा के दौरान वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और कलश यात्रा के समय किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों को असुविधा और देरी से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।