दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: राजधानी की पांच सीमाएं बंद, नहीं हो सकती वाहनों की आवाजाही
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लगातार कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने कुछ सीमाओं को बंद रखने का फैसला लिया है। यातायात पुलिस ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखा कि वाहनों की आवाजाही के लिए दिल्ली की कुछ सीमाओं को बंद कर दिया गया है। इसमें गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, मुंगेशपुर, हरेवाली बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर शामिल हैं।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 15, 2021
The following borders are closed for traffic movement:
Ghazipur Border(Ghaziabad towards Delhi), Singhu Border, Mungeshpur, Harewali Border and Tikri Border.