फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: The problem of dirty water will be solved with modern technology

Delhi : गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक से किया जाएगा समाधान, सीएम केजरीवाल ने दिया आदेश

Sat, 01 Jul 2023 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 05:03 AM IST
सार

बारिश के दौरान जलभराव होने से अक्सर गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें बढ़ रही हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में बोर्ड अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Delhi: The problem of dirty water will be solved with modern technology
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : Youtube/Aam Aadmi Party

विस्तार

दिल्ली सरकार गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक की मदद से स्थायी समाधान करेगी। बारिश के दौरान जलभराव होने से अक्सर गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें बढ़ रही हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में बोर्ड अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बोर्ड को पारंपरिक तरीकों के बजाय आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि हीलियम गैस या मॉडर्न कैमरे की मदद से पाइप लाइन की लीकेज का पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना तलाशने का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने तीन सप्ताह पहले गंदे पानी की शिकायतें आने वाले इलाकों की सूची बनाने के निर्देश दिए थे। दो हफ्ते में विधायकों के साथ मिलकर जानकारी इकट्ठी की गईं। इसके बाद अब गंदे पानी की शिकायतों को खत्म करने को लेकर रोडमैप बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष रोडमैप पेश किया गया। इस दौरान केजरीवाल ने अधिकारियों को पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया। इसके बाद गंदे पानी की समस्या के निवारण करने को लेकर दो आधुनिक उपायों पर   चर्चा हुई। पहले उपाय के तहत हीलियम गैस से बिना किसी गली को खोदे और रोड को काटे ऐसे पॉइंट्स का पता लगा सकते हैं, जहां पर पानी की लाइन में लीकेज है और उससे गंदे पानी की आपूर्ति की संभावनाएं हैं। हीलियम गैस से सही पॉइंट का पता लगाकर उसे खोदेंगे, जहां पर पाइप लाइन टूटी हुई है और उसकी मरम्मत की जा सकती है। 


दूसरे उपाय के अनुसार फाइन ट्यूब के साथ मॉडर्न कैमटे को पाइप लाइन के अंदर डालकर उसके टूटे होनेे के बारे में मालूम किया जा सकता है। इस बीच केजरीवाल ने हीलियम गैस या मॉडर्न कैमरे की मदद से पाइप लाइन की लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed