{"_id":"63e6e0d1403f7cf28e06ba84","slug":"delhi-the-feeling-of-summer-in-pink-winter-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : गुलाबी सर्दी में गर्मी का अहसास, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री बढ़कर 29.7 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : गुलाबी सर्दी में गर्मी का अहसास, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री बढ़कर 29.7 डिग्री पहुंचा
Sat, 11 Feb 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
फरवरी माह में गुलाबी सर्दी के बीच गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन से अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पार चल रहा है। शनिवार से तीन दिन तक तेज हवा चलने की उम्मीद है। इसके बाद भी तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा था। मौसम विभाग की मानें तो अब एक सप्ताह तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। शनिवार से सोमवार तक 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बावजूद तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन