Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Tewatia had abused the attacker Attaur Rehman

Delhi : तिहाड़ हत्याकांड में खुलासा- तेवतिया ने हमला करने वाले अत्ताउर रहमान को दी थी गाली

Sun, 16 Apr 2023 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 07:18 AM IST
सार

तेवतिया के अता-उर-रहमान को गोली देने के तुरंत बाद झगड़े की शुरूआत हुई और फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई, जबकि हमला करने वाले अता-उर-रहमान समेत तीन कैदी घायल हो गए।

विज्ञापन
Delhi : Tewatia had abused the attacker Attaur Rehman
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। तेवतिया के अता-उर-रहमान को गोली देने के तुरंत बाद झगड़े की शुरूआत हुई और फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई, जबकि हमला करने वाले अता-उर-रहमान समेत तीन कैदी घायल हो गए।

विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने जेल में रोजमर्रा की चीजों से खुद ही धारदार हथियार बना लिए थे। हरिनगर थाना पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल कैदी फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती हैं। इधर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तेवतिया के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन


ऐसे हुई वारदात: जेल सूत्रों के अनुसार जब कैदियों को बैरक में भेजा जा रहा था, उस वक्त तेवतिया ने अत्ताउर रहमान को गाली दे दी। अत्ताउर रहमान ने विरोध किया लेकिन तेवतिया उसे गाली देता रहा। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। अत्ताउर रहमान की तरफ से कैदी विनय आ गया, वहीं बॉबी प्रिंस की तरफ से आकर मारपीट करने लगा। इस दौरान कैदी धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला करने लगे। हमले में प्रिंस के सीने, पेट और कुल्हे पर, जबकि अत्ताउर के पेट पर चोट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महज झगड़ा था या साजिशन हुई हत्या : पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि तेवतिया की हत्या कारण जेल में महज झगड़ा था या फिर यह कोई साजिश थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रिंस तेवतिया पहले रोहित चौधरी के गैंग का सदस्य था। बाद में वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल हो गया था और जेल में बंद रोहित चौधरी को डर था कि प्रिंस उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। 

इधर अत्ताउर रहमान से प्रिंस की दोस्ती थी। लेकिन रोहित ने अत्ताउर रहमान को अपने खेमे में लाकर उसे प्रिंस की हत्या करने के लिए राजी कर लिया था। दो तीन दिन पहले अत्ताउर रहमान ने प्रिंस के एक सेवादार की पिटाई भी कर दी थी। उसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।  

पत्नी ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप
पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद प्रिंस की पत्नी ने जेल प्रशासन पर उसके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसने इसकी शिकायत हाईकोर्ट में भी की थी। उसने आरोप लगाया कि प्रिंस की जेल में साजिश कर हत्या की गई है। इसकी जांच की मांग की। उसने बताया कि दोपहर में उसकी प्रिंस से फोन पर बात हुई थी।


प्रिंस ने कपड़े लाने के लिए कहा था। सब ठीक था लेकिन इसके तीन घंटे बाद अचानक उसकी मौत की खबर मिली। प्रिंस की पत्नी पांच माह की गर्भवती है। प्रिंस ने बच्चे के जन्म पर आने की बात कही थी। पति का शव मिलने के बाद वह फफक-फफक कर रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed