फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Sukesh blasted another letter bomb on Arvind Kejriwal and Sisodia

Delhi: सुकेश का एक और चिट्ठी बम, कहा- स्कूलों में टैबलेट सप्लाई के लिए भी केजरीवाल और सिसोदिया ने मांगी थी घूस

Fri, 18 Nov 2022 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 12:28 AM IST
सार

अपने वकील अनंत मलिक के माध्यम से सुकेश ने केजरीवाल और सिसोदिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली के मॉडल स्कूलों में टैबलेट सप्लाई के लिए घूस मांगी थी। सुकेश ने इस मामले को वर्ष 2016 का बताया है। 

विज्ञापन
Delhi : Sukesh blasted another letter bomb on Arvind Kejriwal and Sisodia
सुकेश और सत्येंद्र जैन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक और चिट्ठी बम फोड़ा है। अपने वकील अनंत मलिक के माध्यम से सुकेश ने केजरीवाल और सिसोदिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली के मॉडल स्कूलों में टैबलेट सप्लाई के लिए घूस मांगी थी। सुकेश ने इस मामले को वर्ष 2016 का बताया है। 

विज्ञापन


सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है कि साल 2016 में दिल्ली के मॉडल स्कूलों में टैबलेट सप्लाई करने के लिए उसने एक कंपनी के बारे में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को बताया था। सौदे को लेकर उस कंपनी और जैन तथा मनीष सिसोदिया के बीच कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात हुई। सुकेश ने कहा कि इन वार्ताओं में वह भी शामिल था। हालांकि बाद में सौदा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


सुकेश ने आरोप लगाया कि साल 2016 के बीच में कैलाश गहलोत के फार्म पर एक बैठक कराई गई थी। इसमें मैं, जैन और सिसोदिया के साथ ही टैबलेट सप्लाई करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि शामिल थे। तब सौदा तय हो गया और कहा गया कि मनीष सिसोदिया के रिश्तेदार पंकज के नाम पर एक फर्जी कंपनी बनाई जाएगी और घूस की रकम उस कंपनी को लोन के रूप में ट्रांसफर की जाएगी। सुकेश ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन की चिंता इस सौदे में केवल अपने फायदे को लेकर थी न कि उत्पाद की क्वालिटी को लेकर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद अपराधी सुकेश चंद्रशेखर इससे पहले भी कई चिट्ठी बम आप नेताओं पर दाग चुका है। एक ऐसे ही बम में सुकेश ने मुखमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की चुनौती दी है। उसका कहना है कि वह अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार है पर जैन और केजरीवाल का भी टेस्ट हो।

सुकेश ने इस टेस्ट के लाइव प्रसारण की मांग की है, ताकि सच देश के सामने आ सके। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सुकेश पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर को भाजपा स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। 

टैबलेट खरीद में भी आप सरकार ने किया भ्रष्टाचार : मीनाक्षी

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सुकेश चंद्रशेखर पत्र के आधार पर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि सुकेश के पत्र में एक और खुलासा हुआ है कि सरकार ने बच्चों को टैबलेट देने के लिए चीन की एक कंपनी से डील की थी। जिसमें 27 फीसदी कमीशन तय किया गया था लेकिन उसे बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया।

इस कमीशन के पैसों से थाईलैंड में जमीन खरीदने की भी बात कही गई। बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को पद से नहीं हटा रहे है। लेखी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों को पूरी दिल्ली देख रही है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी व प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग के सह प्रमुख विक्रम मित्तल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed