{"_id":"6420db2c3d19d7d5a101a395","slug":"delhi-stray-dogs-continue-to-terrorize-in-vasant-kunj-now-the-dog-bitten-the-girl-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : वसंतकुंज में भी लावारिस कुत्तों को आतंक बरकरार, अब छह साल की बच्ची को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : वसंतकुंज में भी लावारिस कुत्तों को आतंक बरकरार, अब छह साल की बच्ची को काटा
Mon, 27 Mar 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:24 AM IST
सार
दो भाइयों आदित्य (5) व आनंद (7) को नोंचकर मार डालने का डर अभी लोगों के जेहन से निकला भी नहीं है कि कुत्तों ने रविवार को फिर एक बच्ची को काट लिया। मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंतकुंज इलाके में लावारिस कुत्तों को आतंक बना हुआ है। दो भाइयों आदित्य (5) व आनंद (7) को नोंचकर मार डालने का डर अभी लोगों के जेहन से निकला भी नहीं है कि कुत्तों ने रविवार को फिर एक बच्ची को काट लिया। मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंधी कैंप, रंगपुरी पहाड़ी निवासी पीड़ित बच्ची माही (6) रविवार दोपहर को शौच के लिए गई थी, तभी कुछ कुत्तों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कुत्ते ने बच्ची को पीठ में काट लिया। मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी बच्ची को अस्पताल ले गए। बच्ची को पीठ पर कुत्ते के काटने के दो निशान मिले हैं।
विज्ञापन