{"_id":"61fcbbaec5c7875992125877","slug":"delhi-someone-else-was-on-target-attackers-fired-at-another-s-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: निशाने पर था कोई और...हमलावरों ने दूसरे के मकान पर की गोलीबारी, पीड़ित के सामने आते ही गलती का हुआ एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: निशाने पर था कोई और...हमलावरों ने दूसरे के मकान पर की गोलीबारी, पीड़ित के सामने आते ही गलती का हुआ एहसास
Fri, 04 Feb 2022 11:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:07 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। शकरपुर के गणेश नगर में बदमाशों ने एक मकान पर गोलीबारी की। बदमाशों ने घर का दरवाजा, कार और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। हालांकि घर के मालिक के सामने आने पर हमलावरों को गलती का एहसास हुआ और सभी कार व बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग करते हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शकरपुर के गणेश नगर में बुधवार रात 12 से ज्यादा हमलावरों ने एक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान गोलीबारी भी की गई। हमलावरों ने घर का दरवाजा, कार और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। घर के मालिक के सामने आने पर हमलावरों को गलती का एहसास हुआ और सभी कार व बाइक से फरार हो गए।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना से इलाके में दहशत है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर शकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित मुकेश यादव (39) परिवार के साथ शकरपुर के गणेश नगर एक्सटेंशन में रहते हैं। वह बुधवार रात नोएडा से करीब 11 बजे अपने घर पहुंचे। बच्चे कार से उतर गए जबकि मुकेश कार को पार्क करने लगे। इसी दौरान दो कार और बाइक सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए वहां पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों को देखकर दोनों बच्चे घर के भीतर भाग गए और दरवाजा बंद कर लिया। बच्चों का पीछा करते हमलावर हवा में गोली चलाने लगे। बदमाशों ने धक्का देकर दरवाजे को तोड़ दिया और अंदर घुस गए। डरे सहमे बच्चे पहली मंजिल पर जाकर दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया।

इसी दौरान हमलावरों ने कार के पीछे छिपे मुकेश को देख लिया और उस पर लाठी-डंडे से हमला करने लगे। मुकेश को देखते ही एक बदमाश ने कहा कि यह वह व्यक्ति नहीं है। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए।
पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से सात खोखे और एक कारतूस मिला है। हमलावरों की गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।