{"_id":"618bf2a7e6040042530a54e2","slug":"delhi-some-without-visa-some-illegal-visa-some-without-passport-and-visa-some-disturbed-the-peace-15-foreign-nationals-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार
Wed, 10 Nov 2021 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:59 PM IST
सार
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन वर्चस्व के तहत मोहन गार्डन इलाके में रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच की गई। इनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की गई तो करीब 15 लोगों को किसी न किसी तरह नियमों के उल्लंघन में पाया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : गिरफ्तार
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत द्वारका जिले के मोहन गार्डन थाने से हुई है। पुलिस ने 15 नाइजीरियाई नागरिकों को इसी कड़ी में गिरफ्तार किया है। किसी के पास वीजा नहीं था तो कोई अवैध वीजा के साथ भारत में रुका था। कुछ के पास से पासपोर्ट तक नहीं मिला है। कुछ विदेशियों को शांति भंग करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एफआरआरओ को इसकी सूचना दे दी है। गिरफ्तार लोगों को इनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन वर्चस्व के तहत मोहन गार्डन इलाके में रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच की गई। इनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की गई तो करीब 15 लोगों को किसी न किसी तरह नियमों के उल्लंघन में पाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में इनको गिरफ्तार कर लिया। चार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिन मकान मालिकों के यहां यह लोग रह रहे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने विचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाइजीरियन नागरिक किसी न किसी बहाने से भारत में आते हैं। इसके बाद यह वीजा समाप्त होने के बाद भी देश नहीं छोड़ते। अक्सर यह लोग धोखाधड़ी के मामलों में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन