{"_id":"612152ce8ebc3e79d63abf8a","slug":"delhi-sikh-gurudwara-committee-election-today-ashram-news-noi600394519","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव आज, नतीजा 25 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव आज, नतीजा 25 अगस्त को
Sun, 22 Aug 2021 04:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 04:46 AM IST
सार
आज कुल 46 वार्डों में चुनाव होगा। आखिरी वक्त में सभी सियासी एवं धार्मिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
DSGMC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आज कुल 46 वार्डों में चुनाव होगा। आखिरी वक्त में सभी सियासी एवं धार्मिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को देर रात तक सभी प्रत्याशियों ने राजनीतिक गुणा-भाग के साथ रूठे लोगों को मनाने के साथ बूथ प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार की।
रविवार सुबह से मतदान होगा। इसके लिए 312 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। चुनाव में छह धार्मिक पार्टियां मैदान में हैं। इनमें मुख्य रूप से शिरोमणि अकाली दल (बादल), शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली), जागो पार्टी, पंथक लहर चुनाव लड़ रही हैं। इन दलों ने अपने 180 प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि 132 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव के लिए 546 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस बार कुल 3.42 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा 25 अगस्त को होगी।
कुल मतदाताओं में 1.71 लाख पुरुष मतदाता और करीब 1.71 लाख महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पिछले चुनाव में 3.86 लाख मतदाता थे। जिसमें महज 45 फीसदी ही मतदान हुआ था। 2021 में बनी संशोधित मतदाता सूची में 92 हजार मतदाता कट गए, जबकि 48 हजार नए बने। इस बार 80 प्रतिशत मतदाताओं का फोटो पहचान पत्र बना है।
विज्ञापन
कोविड की बंदिशों के बावजूद चुनाव प्रचार आखिरी समय में उफान पर रहा। सभी बड़ी सियासी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। डोर-टू-डोर प्रचार की अनुमति नहीं मिलने की वजह से पोस्टर, पंफलेट एवं यूनिपोल ही सार्वजनिक प्रचार का सहारा बना।