{"_id":"612583e08ebc3e79e9052c1c","slug":"delhi-sikh-gurdwara-prabandhak-committee-election-results-will-come-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव : आज आएंगे नतीजे, मतगणना सवेरे 8 बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव : आज आएंगे नतीजे, मतगणना सवेरे 8 बजे से
Wed, 25 Aug 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:12 AM IST
सार
- डीएसजीएमसी चुनाव कैमरों की निगरानी में मतगणना
- पांच सेंटर पर 46 वार्ड के मतों की गिनती होगी
- सुबह 10 बजे से रूझान आना शुरू होगा
विज्ञापन
DSGMC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) का प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसका निर्णय आज हो जाएगा। प्रबंधक कमेटी के गद्दी के लिए डीएसजीएमसी के तीन पूर्व प्रधानों के भी भाग्य का निर्णय दोपहर एक बजे तक हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रबंधक कमेटी चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न तो हो गया। अब वोटों की गिनती की बारी है। इसके लिए गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने पूरी तैयारी कर ली है। वोटो की गिनती के लिए दिल्ली के पांच आईटीआई को चुना गया है जहां प्रत्येक वार्ड के लिए पांच-पांच राउंड की गिनती होगी।
विज्ञापन
चुनाव निदेशालय के अनुसार बुधवार को होने वाली मतगणना की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। मतगणना की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना को 5 राउंड की में पूरी करने की योजना है। ऐसे में बुधवार दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी
चुनाव निदेशालय के अनुसार सुबह सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। एक प्रत्याशी अपने तीन पर्यावक्षकों को तैनात कर सकेंगे। फिलहाल बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। निदेशालय के एक अधिकारी के मुताबिक मतों की गणना के दो घंटें के बाद यानी सुबह 10 बजे से ही रुझान प्राप्त होने लगेगा।
मतगणना स्थल पर 552 कर्मी रहेंगे तैनात
गुरुद्वारा कमेटी चुनाव के सभी 46 वार्डो के लिए पड़े मतों की गणना के लिए चुनाव निदेशालय 552 कर्मियों की तैनाती करने की तैयारी की है। हर वार्ड में मतों की गणना के लिए तीन टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर 4 कर्मियों की तैनाती रहेगी। इस तरह एक वार्ड में 12 कर्मियों की तैनाती मतगणना के लिए होगी। इस दौरान सभी दलों के एक-एक पोलिंग एजेंट भी वहां मौजूद होंगे।
पांच आईटीआई में मतों की गिनती होगी
मतों की गिनती के लिए पांच आईटीआई को चुना गया है। आईटीआई तिलकनगर, आईटीआई खिचड़ीपुर, पुसा रोड, आर्य भट्ट पोलिटेक्टिनक और विवेक विहार में वोटों की गिनती होगी। यहां की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
सबसे पहले जीके का भविष्य होगा तय
जागो पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके प्रबंधक कमेटी के सदस्य बनेंगे या नहीं इसका नतीजा सबसे पहले मिलेगा। दरअसल ग्रेटर कैलाश वार्ड में सबसे कम लोगों ने मतदान किया है। यहां महज 1711 वोट ही पड़े है। लिहाजा इस वार्ड का फैसला सबसे पहले होगा। इसके बाद सफदरजंग वार्ड का निर्णय होगा। यहां महज 1891 वोटों की ही गिनती होनी है।
पंजाबी बाग वार्ड से दो गिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा
पंजाबी बाग वार्ड पूरे चुनाव के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा और मतगणनना वाले दिन भी इस वार्ड पर सभी की नजर रहने वाली है। दरअसल यहां से सरना गुट और बादल गुट के दो दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में जीत-हार का अंतर काफी कम रहने की उम्मीद है।