फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Sikh Gurdwara Management Committee elections will be held on August 22

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का सियासी दंगल : 22 अगस्त को चुनाव और नतीजे 31 से पहले

Fri, 23 Jul 2021 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 05:54 AM IST
सार

  • गुरुद्वारा चुनाव आयोग निदेशालय ने हाईकोर्ट को बताया कि इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी

विज्ञापन
Delhi Sikh Gurdwara Management Committee elections will be held on August 22
DSGMC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीपीसी) के चुनाव 22 अगस्त को होंगे और उसका परिणाम 31 अगस्त से पहले घोषित कर दिया जाएगा। गुरुद्वारा चुनाव आयोग निदेशालय (दिल्ली सरकार) ने हाईकोर्ट को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष् निदेशालय व अन्य की और से पेश अधिवक्ता सत्यकाम ने कहा कि डीएसजीपीसी के चुनाव 22 अगस्त को होंगे और 31 अगस्त से पहले संभवत: 25 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में तारीख तय कर ली गई है और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपराज्यपाल से भी इसकी मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में नई सभी विवरणों के साथ अधिसूचना बहुत जल्द जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) ने चुनावों की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने और पूरा करने के लिए गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय व दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अविनाश के मिश्रा ने पीठ से कहा कि कोरोना महामारी के चलते चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी लेकिन अब माहौल ठीक होने के बावूजद चुनाव नहीं करवाएं जा रहे जबकि कमेटी का कार्यकाल काफी अरसा पूर्व खत्म हो गया है। ऐसे में चुनाव संबंधी शेष प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार एक धार्मिक पार्टी के प्रत्याशी की मौत होने के कारण वार्ड न: 45- खुरेजी खास के चुनाव को स्थगित कर दिया था। अब इस वार्ड के लिये नए नामांकन पत्र लेने के लिए संभवत: 28 जुलाई से पहले अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जबकि अन्य 45 वार्डों के चुनावों के लिये अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होने की संभावना है। दिल्ली के सभी 46 वार्डों के चुनाव 22 अगस्त को करवाने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed