फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi sees major surge in corona cases 12 march 431 new cases 2 deaths 356 recovered

दिल्ली में कोरोना का कहरः लगातार दूसरे दिन 400 के पार आए नए मामले, दो की मौत, 356 डिस्चार्ज

Fri, 12 Mar 2021 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi sees major surge in corona cases 12 march 431 new cases 2 deaths 356 recovered
डीएनडी फ्लाईओवर पर हो रही कोरोना जांच - फोटो : राजन राय
राजधानी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के 400 से ज्यादा मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 431 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने की घोषणा की है, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इस साल ऐसा दूसरी बार है जब एक दिन में इतने अधिक लोगों को कोरोना हुआ है। 
विज्ञापन


इससे पहले आठ जनवरी को 444 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,42,870 हो गई है। इनमें से 6,29,841 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 356 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन


संक्रमण से अब तक कुल 10,936 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2093 हो गई हैं। इनमें से 564 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1097 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में सिर्फ एक मरीज भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में अबतक एक करोड़ 31 लाख 53 हजार लोगों कि जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 72,031 जांच की गई। इनमें 46,135 आरटी-पीसीआर और 25, 896 एंटीजन जांच रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 488 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed