फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi schools will remain closed till 30th sep

30 सितंबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

Fri, 04 Sep 2020 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi schools will remain closed till 30th sep
नई दिल्ली। कोरोना की वजह से मार्च से बंद चल रहे दिल्ली के सभी स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। पढ़ाई के नुकसान को कम करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी। 20 सितंबर तक किसी भी तरह की गतिविधि के लिए छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा। हालांकि 21 सितंबर से स्कूल 9वीं से 12वीं के छात्रों को अभिभावकों की लिखित सहमति से स्कूल आने की अनुमति दे सकते हैं। कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में छात्र शिक्षकों से मार्गदर्शन के लिए आ सकेंगे। 21 सितंबर से स्कूल ऑनलाइन टीचिंग व टेली काउंसलिंग जैसे कार्यों के लिए 50 फीसदी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को बुला सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, निजी स्कूूल, एनडीएमसी, एमसीडी, दिल्ली छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। बीते सप्ताह गृह मंत्रालय की ओर से स्कूलों के लिए जारी एसओपी पर विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 20 सितंबर तक छात्रों को किसी भी तरह की गतिविधि के लिए स्कूल बुलाना मना है। पहले की तरह ऑनलाइन कक्षाएं व टीचिंग लर्निंग एक्टिविटी जारी रहेंगी।
विज्ञापन

आदेश में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि स्टाफ के सदस्य बिना पूर्व अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं निकलें और जरूरत पड़ने पर ड्यूटी के लिए उपलब्ध हों। आदेश में आवश्यकता के अनुसार टीचिंग-लर्निंग गतिविधियों, मूल्यांकन गतिविधियों और किसी भी अन्य काम को सुचारु रूप से चलाने के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों को बुलाने के लिए स्कूल प्रमुखों को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed