फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Schools from class 6 to 8 may open after Diwali

दिल्ली : दिवाली के बाद खुल सकते हैं कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल. डीडीएमए पैनल की सिफारिश

Wed, 27 Oct 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 04:59 AM IST
सार

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के पैनल ने कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत छात्र संख्या के साथ फिर से खोलने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Delhi Schools from class 6 to 8 may open after Diwali
demo pic - फोटो : Social media

विस्तार

पैनल ने डीडीएमए की अगली मीटिंग के लिए जो नोट्स बनाए हैं, उसमें यह बताया गया है कि दिल्ली में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने के बाद से कोरोना के एक मामले सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के पैनल ने कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत छात्र संख्या के साथ फिर से खोलने की सिफारिश की है। पैनल ने डीडीएमए की अगली मीटिंग के लिए जो नोट्स बनाए हैं, उसमें यह बताया गया है कि दिल्ली में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने के बाद से कोरोना के एक मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर डीडीएम की 25वीं बैठक 29 अक्तूबर को होगी। उपराज्यपाल अनिल बैजल इसकी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दीपावली बाद 6 से 8 तक के स्कूलों को खोलने की घोषणा हो जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीएमए ने एक विस्तृत योजना और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई है। डीडीएमए पैनल अगली मीटिंग में इस तरह के कई महत्वपूर्ण तथ्यों को रखने वाला है। इसमें यह भी शामिल होगा कि दिल्ली में बड़े बच्चों के स्कूल जब से खुले हैं, बच्चों की उपस्थिति 80% तक बढ़ गई है। करीब 95% शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लग गई है। 

दिल्ली के शिक्षा निदेशक की तरफ से भी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने 6 से 8 तक के बच्चों के स्कूल खोलने पर सहमति जताई है। यह भी कहा है कि स्कूल खुलने के बाद अभिभावकों की सहमति से ही बच्चे स्कूल आएंगे। केवल 50% छात्रों को ही स्कूल में बुलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने यह भी कहा है कि कोविड उपयुक्त व्यवहार देखते हुए छात्रों की परिवहन सुविधा भी बहाल की जा सकती है। 


नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी इस बात का समर्थन किया है कि त्योहारों के बाद बच्चों के स्कूलों को फिर से खोल देना चाहिए। वहीं आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि स्कूल खोलने से पहले सभी शिक्षकों को शत प्रतिशत वैक्सील अनिवार्य रूप से लगनी चाहिए। डीडीएमए पैनल इन सभी सुझावों को अगली मीटिंग में रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed