फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's poor will get free ration for 6 more months

दिल्ली के गरीबों को 6 माह और मिलेगा मुफ्त राशन

Sat, 06 Nov 2021 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi's poor will get free ration for 6 more months
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई से जूझ रहे गरीबों को दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत दी है। उसने गरीब परिवारों को आगे भी छह महीने तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे राशन को 30 नवंबर से आगे नहीं बढ़ाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र में पीएम से कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की फ्री राशन योजना से गरीबों को करोना काल में काफी राहत मिली। दोनों सरकारों की यह योजना नवंबर में समाप्त हो रही है। देश में इस वक्त कमरतोड़ महंगाई है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल है। कोरोना की वजह से रोजगार चले गए हैं। कमाई का कोई साधन नहीं है। विनती है कि केंद्र सरकार लोगों को अतिरिक्त मुफ्त राशन देने की योजना अगले छह महीने के लिए बढ़ा दे। दिल्ली सरकार भी अपनी फ्री राशन योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना महामारी का दौर जारी है। हर व्यक्ति प्रभावित है। इसके चलते लोग बेरोजगार हो गए हैं। साथ ही, आमदनी भी कम हो गई है। दूसरी तरफ, महंगाई दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मिल रहे मुफ्त राशन ने गरीबों को बड़ी राहत दी है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से दिए जा रहे राशन को 30 नवंबर से आगे नहीं बढ़ाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट करके भी पीएम से किया अनुरोध
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त राशन पर ट्वीट करके भी पीएम से अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से नसीब हो रही है। कोरोना की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री की योजना को कृपया छह महीने और बढ़ाया जाए। दिल्ली सरकार अपनी फ्री राशन योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने 5 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक में कोविड-19 महामारी के जारी रहने तक गैर पीडीएस गरीब परिवारों, प्रवासी कामगारों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे भी मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा था। इसे कैबिनेट ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जा रहा है। इसमें प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह 4 किलो गेहूं और एक किलो चावल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed