फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's mercury again near 40

दिल्ली का पारा फिर 40 के पास, आज भी है बरसात की आस

Sun, 06 Jun 2021 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Jun 2021 06:06 AM IST
सार

दिल्ली- एनसीआर में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल रहेगा। 
 

विज्ञापन
Delhi's mercury again near 40
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश की वजह से खुशनुमा हुआ मौसम शनिवार को फिर शुष्क हो गया। दिन भर कड़ी धूप की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। शाम को मौसम ने करवट लेना शुरू किया, लेकिन तेज हवाओं की वजह से बिन बरसे ही बदरा चले गए। अगले 24 घंटों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 4.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, शनिवार  शाम साढ़े पांच बजे तक किसी भी इलाके में बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है। बारिश की वजह से हवा में नमी का अधिकतम स्तर 82 फीसदी और न्यूनतम स्तर 40 फीसदी तक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 37.6, लोदी रोड में 38.2, आया नगर में 37.4, गुरुग्राम में 37, जफरपुर में 40.7, नजफगढ़ में 40.7 व पीतमपुरा में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली- एनसीआर में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल रहेगा। अधिक गर्मी की वजह से अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 


एक दिन पहले एकाएक मौसम के करवट लेने के साथ दिल्ली में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई थी। इस वजह से 60 से भी अधिक जगहों पर पेड़ और मलबा गिरने के मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed