फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's air was very bad for the second consecutive day

लगातार दूसरे दिन बेहद खराब रही दिल्ली की हवा

Sun, 25 Oct 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi's air was very bad for the second consecutive day
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के बाद विनोद नगर इलाके में रात के समय छाया स्मॉग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। इस सीजन में लगातार दूसरे दिन राजधानी की हवा बेहद खराब रही। कई इलाकों में गंभीर हालात रहे। सतह पर चलने वाली हवाओं के तकरीबन शांत पड़ने से प्रदूषक वातावरण में टिक गए हैं। इससे लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है। सफर का पूर्वानुमान है कि सोमवार से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह से ही प्रदूषण का स्तर 300 से ऊपर रहा। अलीपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432, जबकि मुंडका में 427 और वजीरपुर में 409 समेत दूसरे इलाकों की हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर तक खराब हुई। दिन में भी ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। 24 घंटे का औसत एक्यूआई 345 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में इसमें 21 अंकों का सुधार हुआ। सूचकांक 366 की तुलना में 345 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सफर के मुताबिक, सुबह से ही हवा बेहद खराब स्तर में रही। हवा की खराबी की अहम वजह सतह पर चलने वाली हवाओं का शांत हो जाना है। इससे आसमान में फैले प्रदूषक दूर-दूर तक नहीं जा पा रहे हैं। प्रदूषकों के दिल्ली में वातावरण में टिक जाने से हवा बेहद खराब बनी हुई है। सफर का पूर्वानुमान है कि हवाओं की चाल में 26 अक्तूबर से तेजी आएगी। इस बीच गुणवत्ता बेहद खराब नहीं रहेगी। सोमवार से गुणवत्ता में सुधार हो सकता है, लेकिन स्तर बेहद खराब ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली के धुएं का हिस्सा कम
पंजाब, हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों में शुक्रवार को पराली जलाने के 1292 रिकॉर्ड किए गए। दिल्ली पहुंचने वाली हवा की दिशा पछुआ होने के बावजूद इसकी चाल कम रही। इससे सिर्फ 9 फीसदी हिस्सा ही पराली के धुएं का रहा। शुक्रवार को 15 फीसदी से ऊपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed