फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi riot case: Reward shooter caught killing young man

दिल्ली दंगा मामला : युवक की हत्या करने वाला इनामी शूटर पकड़ा

Sun, 06 Sep 2020 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi riot case: Reward shooter caught killing young man
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में वांछित इनामी शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, लेकिन हेलमेट होने के कारण चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने कद-काठी से पहचान के बाद आरोपी मुस्तकीम उर्फ समीर सैफी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। दिल्ली दंगों में करीब छह महीने की जांच के बाद हत्या के मामले में पहला शूटर गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान राजधानी पब्लिक स्कूल, महालक्ष्मी एक्लेव, मुस्ताफाबाद में राहुल सोलंकी नामक युवक की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दयालपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच एसआईटी, क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विवेकानंद झा व एसआई लोकेंद्र सिंह की टीम ने आरिफ, अनिस, सिराजुद्दीन, सलमान, सोनू, सैफी और इरशाद को गिरफ्तार किया था। इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। पुलिस को गवाहों व सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक आरोपी ने राहुल को गोली मारी थी। सीसीटीवी में आरोपी का शरीर तो दिखाई दे रहा था, मगर चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी संदीप लांबा व इंस्पेक्टर विवेकानंद झा की देखरेख में एसआई लोकेंद्र सिंह, एसआई संजय गुप्ता व एएसआई धर्मेंद्र की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने 100 ज्यादा लोगों से पूछताछ की। आखिरकार आरोपी की पहचान शूटर समीर सैफी के रूप में हुई। करीब छह महीने की जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी समीर सैफी (25) को भजनपुरा मजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कट्टा, पांच कारतूस, वारदात के समय पहनी जींस की पेंट, जूते, मोबाइल व हेलमेट बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह सीएए व एनआरसी के विरोध में फरूकिया मजिस्द के पास से दंगों में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed