{"_id":"6a43ed9b157c15a1290f8fb6","slug":"delhi-ridge-interpretation-centre-opened-at-patel-chowk-metro-station-ashram-news-c-340-1-del1011-143517-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खुला दिल्ली रिज इंटरप्रिटेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खुला दिल्ली रिज इंटरप्रिटेशन सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली रिज इंटरप्रिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य लोगों को दिल्ली रिज के पारिस्थितिक महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
दिल्ली रिज को राजधानी के ग्रीन लंग्स यानी फेफड़ों के रूप में जाना जाता है, जो शहर के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएमआरसी के अनुसार, यह केंद्र उच्चतम न्यायालय के निर्देशों और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की सिफारिशों के अनुपालन में स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन सीईसी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोयल, दिल्ली सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग के मुख्य वन संरक्षक पी विश्वकन्नन और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार मौजूद रहे। केंद्र में सूचना पैनलों और प्रदर्शनों के माध्यम से दिल्ली रिज की जैव विविधता, इतिहास, विरासत और पर्यावरण संरक्षण में उसकी भूमिका की जानकारी दी गई है। यह केंद्र मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार और सार्वजनिक अवकाश पर यह बंद रहेगा। मेट्रो से यात्रा नहीं करने वाले आगंतुक भी पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के ग्राहक सेवा केंद्र से 11 रुपये का प्रवेश टिकट लेकर इसे देख सकते हैं। ब्यूरो