फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi reports 89 new COVID19 cases 173 recoveries and 11 deaths in last 24 hours

बड़ी राहत: दिल्ली में कोविड-19 के इस साल के सबसे कम 89 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

Mon, 21 Jun 2021 07:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jun 2021 07:21 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 173 मरीज स्वस्थ हुए।कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,381 हो गई है। इनमें से 14,05,460 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,925 मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन
Delhi reports 89 new COVID19 cases 173 recoveries and 11 deaths in last 24 hours
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को कोरोना के 89 नए मरीज मिले और 11 की मौत हुई। यह इस साल एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 16 फरवरी को 94 संक्रमित मिले थे। उसके बाद यह संख्या लगातजार बढ़ रही थी। कोरोना के मामलों में कमी के साथ संक्रमण दर भी घटकर 0.16 रह गई है।यानी, अब एक हजार जांच पर केवल एक संक्रमित मिल रहा है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 173 मरीज स्वस्थ हुए।कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,381 हो गई है। इनमें से 14,05,460 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,925 मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन


मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। फिलहाल कोरोना के 1996 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1258 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 77 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 09 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 563 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 57,128 जांच की गई।यह आंकड़ा रोजाना की तुलना में करीब 20 हजार कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 45,468 और रैपिड एंटीजन से 11,660 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 8 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। दिल्ली ऐसा पहला राज्य है जहां आबादी से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। कम होते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 4597 रह गई है।



 

12  मार्च बाद पहली बार दो हजार से कम सक्रिय मामले

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज भी तेजी से कम हो रहे हैं। 12 मार्च के बाद पहली बार सक्रिय मामले दो हजार से कम हुए हैं। इससे पहले दूसरी लहर में यह संख्या 1 लाख के करीब पहुंच गई थी। 

ऐसे कम हो रहे हैं दैनिक मामले
तारीख- दैनिक मामले
01मई-25,219
06-19,133
12-13,287
18-4482
24-1072
30-946
06 जून-414
12 -213
18-165
21-89
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed