फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi reports 4044 new corona cases 8042 recoveries and 25 deaths in the last 24 hours

Corona in Delhi: संक्रमण में गिरावट जारी, तीन जनवरी के बाद आए सबसे कम मरीज, 25 की मौत

Fri, 28 Jan 2022 08:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 4044 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जो तीन जनवरी को मिले 4099 की तुलना में कम हैं। इसके अलावा पिछले एक दिन में 8042 मरीजों को छुट्टी दी गई जबकि 25 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
delhi reports 4044 new corona cases 8042 recoveries and 25 deaths in the last 24 hours
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। महामारी की इस पांचवीं लहर में तीन जनवरी के बाद पहली बार सबसे कम मरीज एक दिन में सामने आए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 4044 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जो तीन जनवरी को मिले 4099 की तुलना में कम हैं। इसके अलावा पिछले एक दिन में 8042 मरीजों को छुट्टी दी गई जबकि 25 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1819332 तक पहुंच गई है जिनमें से 1764411 मरीज ठीक भी हुए लेकिन 25769 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 29152 है जिनमें से होम आइसोलेशन में 23153 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 135, कोविड हेल्थ सेंटर में 15 और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 1805 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में 1928 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 123 मरीज कोरोना लक्षण के साथ और 1805 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में से 713 मरीज आईसीयू पर, 704 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 151 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती 1463 मरीज दिल्ली के और 342 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक दिन में 47042 नमूनों की जांच हुई थी जिसमें 8.60 फीसदी संक्रमित पाए गए। इनकी जांच के लिए आरटीपीसीआर से 34088 और रैपिड एंटीजन से 12954 नमूने जांचे गए। अब तक राजधानी में 34739495 नमूनों की जांच हुई है। वहीं दिल्ली में घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 41095 हो गई है।

76% से ज्यादा किशोरों ने ली पहली खुराक

राजधानी में 76 फीसदी से ज्यादा किशोर अब तक वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। अगले सप्ताह से दूसरी खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली के 11 में से सबसे अधिक किशोर उत्तर-पश्चिमी जिले में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 7.74 लाख किशोरों को पहली खुराक दी गई है। इस आयु वर्ग के 10.18 लाख किशोर हैं।

आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम जिले में 1,03,921 किशोरों को पहली खुराक दी गई, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिले के 1,02,425, उत्तर-पूर्वी के 78,107, पश्चिमी दिल्ली के 77,532 और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के 73,070 किशोरों ने पहली डोज लगवाई। पूर्वी दिल्ली के 68,887, उत्तरी दिल्ली के 66,228, शाहदरा के 55,324, दक्षिणी दिल्ली के 54,385, मध्य दिल्ली के 48,940 और नई दिल्ली के 45,646 किशोरों को पहली खुराक दी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर पूर्वी जिले में इस आयु वर्ग के लिए सबसे अधिक 33 टीकाकरण केंद्र हैं। इसके बाद पश्चिमी दिल्ली में 30 और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 24 केंद्र हैं। पिछले साल 16 जनवरी से दिल्ली में टीकाकरण अभियान चल रहा है। किशोर टीकाकरण इस माह तीन जनवरी से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed