{"_id":"60c0c6e4c2a6b16026379b0a","slug":"delhi-reports-337-new-cases-36-deaths-and-752-recoveries-in-the-last-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 337 नए मामले, 36 की मौत, 752 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 337 नए मामले, 36 की मौत, 752 हुए ठीक
Wed, 09 Jun 2021 07:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:19 PM IST
सार
राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बुधवार को 337 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 752 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
राजधानी में कोरोना का असर कम होते ही रिकवरी तेजी से आगे निकल चुकी है। स्थिति यह है कि 100 में से 98 मरीज अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 0.30 फीसदी मरीज उपचाराधीन हैं। इनके अलावा दिल्ली में मृत्युदर 1.73 फीसदी है।
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 337 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 73241 सैंपल की जांच में 0.46 फीसदी संक्रमित मिले। इस दौरान 752 लोगों को स्वस्थ्य घोषित किया गया। जबकि 36 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन
अभी तक 1430128 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 1400913 स्वस्थ्य हुए हैं। इनके अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से 24704 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोरोना के 4511 ही सक्रिय मामले बचे हैं जिनका घर और अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनमें से 1555 मरीजों को उनके घरों में आइसोलेशन में रखा हुआ है।
विज्ञापन
अगर अस्पतालों की स्थिति देखें तो विभिन्न अस्पतालों में 2399 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 124 और कोविड मेडिकल सेंटर में 96 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में 21789 बिस्तर खाली पड़े हैं। ठीक इसी तरह जांच को लेकर देखें तो करीब दो करोड़ की आबादी वाली दिल्ली में 1.99 करोड़ सैंपल की जांच हो चुकी है। हर दिन नए मामले कम होने से अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम होकर 9903 रह गई है।
एक दिन में 48 हजार को लगा वैक्सीन
विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 48 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा है। 49446 में से 25852 ने पहली और 22594 ने दूसरी खुराक ली है। अब तक राजधानी में 57.81 लाख लोगों को वैक्सीन लगा है जिनमें 13.40 लाख लोग ही अब तक दो खुराक लेकर वैक्सीन का कोर्स पूरा कर पाए हैं। इसके लिए एक वजह कोविशील्ड के बीच में 12 से 16 सप्ताह का अंतर भी माना जा रहा है।