{"_id":"61d85ca67cbd31298303beac","slug":"delhi-reports-17335-fresh-corona-cases-and-9-deaths-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Corona: पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में आए 17335 नए मामले, नौ की मौत, संक्रमण दर 17.73 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Corona: पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में आए 17335 नए मामले, नौ की मौत, संक्रमण दर 17.73 फीसदी
Fri, 07 Jan 2022 09:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:00 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 97762 सैंपल की जांच हुई है जिनमें 17.73 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 8951 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। हर दिन संक्रमण बढ़ने की वजह से दिल्ली में अब सात हजार इलाके पूरी तरह से सील हुए हैं। वहीं 20 हजार से ज्यादा मरीज अपने अपने घरों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले अब 17 हजार पार हुए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 17335 नए मामले मिलने की जानकारी दी है। वहीं इस दौरान संक्रमण के चलते राजधानी में नौ मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर एक ही दिन में दो फीसदी से अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
फिलहाल स्थिति यह है कि देश की राजधानी में कोरोना का संक्रमण 18 फीसदी तक पहुंच गया है। अस्पतालों में भी संक्रमण के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली एम्स के निदेशक कार्यालय में ही आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 97762 सैंपल की जांच हुई है जिनमें 17.73 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 8951 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। हर दिन संक्रमण बढ़ने की वजह से दिल्ली में अब सात हजार इलाके पूरी तरह से सील हुए हैं। वहीं 20 हजार से ज्यादा मरीज अपने अपने घरों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
अगर अस्पतालों की बात करें तो 1390 मरीज यहां भर्ती हैं। वहीं 530 मरीज कोविड निगरानी केंद्रों में हैं। विभाग के मुताबिक 1390 में से 77 मरीज कोरोना संदिग्ध हैं। कोविड वार्ड में 996 मरीज भर्ती हैं जबकि 286 मरीज ऑक्सीजन थैरेपी पर हैं। इनके अलावा 31 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
फिलहाल स्थिति यह है कि दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कुल कोरोना मरीजों में से 29 फीसदी ऑक्सीजन थैरेपी पर हैं। जबकि तीन फीसदी मरीजों की हालत गंभीर है। इन मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर मरीजों की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक है।
15 लाख पार हुए कुल मामले
आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। 2 मार्च 2020 को दिल्ली में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। तब से लेकर अब तक कुल मामले 15,06,798 हुए हैं जिनमें से 14,41,789 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25136 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 39873 सक्रिय मरीज हैं जिनका उपचार चल रहा है। वहीं राजधानी में 6912 कंटेनमेंट जोन हैं। इनके अलावा होम आइसोलेशन में अभी 20695 मरीज उपचाराधीन हैं।
अब 58 हजार किशोरों ने लिया वैक्सीन
शुक्रवार को राजधानी में 58 हजार से अधिक किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। अब तक दिल्ली में 15 से 17 वर्ष की आयु के 2.04 लाख किशोर वैक्सीन की खुराक ले चुके हैं। इन्हें कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है जिसकी दो खुराक 28 दिन के अंतराल में लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में 1.15 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।
ऐसे चार दिन में तीन गुना बढ़ा कोरोना
| दिन | संक्रमित मिले मरीज | संक्रमण दर |
| चार दिसंबर | 5481 | 8.37 |
| पांच दिसंबर | 10665 | 11.88 |
| छह दिसंबर | 15097 | 15.34 |
| सात दिसंबर | 17335 | 17.73 |
(संक्रमण दर के आंकड़ें फीसदी में)
इस माह सात दिन में 29 लोगों की हुई दिल्ली में मौत
. एक, दो और तीन जनवरी को क्रमश: एक-एक मौत दर्ज हुई।
. चार जनवरी को तीन मरीजों की मौत।
. पांच को आठ, छह को छह और सात जनवरी को नौ मौत।
. पहले सितंबर में पांच, अक्तूबर में चार, नवंबर में सात और दिसंबर के महीने में नौ मौतें हुई थीं दर्ज।