फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi red fort closed till 26 january after many crows died of bird flu

दिल्लीः लाल किले में बर्ड फ्लू से कौओं की मौत, 26 जनवरी तक दर्शकों के लिए रहेगा बंद

Tue, 19 Jan 2021 04:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Jan 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi red fort closed till 26 january after many crows died of bird flu
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लाल किला परिसर में एक कौवे की बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसको देखते हुए लाल किले को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक लाल किला परिसर में कुछ दिन पहले 15 कौवे मृत पाए गए थे। एक नमूने को  जांच के लिए भोपाल और जालंधर भेजा गया गया था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार पशुपालन विभाग की टीम लगातार पार्कों में निगरानी बनाए हुए हैं और अधिक से अधिक सैंपल इकट्ठा कर रही है। एक अधिकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर वैसे भी लाल किला 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक बंद रहता है। हालांकि, इसे अब 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा।  
विज्ञापन


26 जनवरी के बाद भी लाल किला को बंद रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस तरह के कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। यदि ऐसी स्थिति बनती है तो इसके लिए जिलाधिकारी संबंधित इलाके को संक्रमित घोषित कर बंद रखने के निर्देश जारी करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली चिड़ियाघर में भी एक उल्लू व कबूतर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed