{"_id":"6211192e082bc513434649f2","slug":"delhi-records-635-new-corona-cases-and-2-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: कोरोना के 635 नए मामले, दो मौतें, संक्रमण दर 1.13 फीसदी हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: कोरोना के 635 नए मामले, दो मौतें, संक्रमण दर 1.13 फीसदी हुई दर्ज
Sat, 19 Feb 2022 09:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:52 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 56199 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 46699 आरटीपीसीआर व 9500 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 635 नए मामले मिले हैं। वहीं, दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 791 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 1.13 फीसदी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 56199 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 46699 आरटीपीसीआर व 9500 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 301, कोविड केयर सेंटर में 16 और हेल्थ सेंटर में एक मरीज भर्ती है। आईसीयू में 119, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 91 और वेंटिलेटर पर 24 मरीज भर्ती हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में 1721 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन