फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi records 3674 new corona cases and 30 deaths in last 24 hours

Corona in Delhi: दिल्ली में बीते 24 घंटे में मिले 3674 नए मामले, 30 मरीज हारे जिंदगी की जंग

Sun, 30 Jan 2022 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन पहले 57686 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 46188 आरटीपीसीआर व 11498 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अभी तक कुल 34857713 टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 1567 मरीज भर्ती हैं। वहीं, 129 मरीजों का कोविड केयर सेंटर व 17 मरीजों का कोविड हेल्थ सेंटर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
delhi records 3674 new corona cases and 30 deaths in last 24 hours
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में घटते संक्रमण के बीच बीते 24 घंटे में 3674 मामले मिले हैं। वहीं, 30 लोग कोरोना की वजह से जिंदगी की जंग हार गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि 6954 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 6.37 फीसदी पर बनी हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन पहले 57686 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 46188 आरटीपीसीआर व 11498 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अभी तक कुल 34857713 टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 1567 मरीज भर्ती हैं। वहीं, 129 मरीजों का कोविड केयर सेंटर व 17 मरीजों का कोविड हेल्थ सेंटर में उपचार चल रहा है। आईसीयू में 587 मरीज कोरोना से जूझ रहे हैं तो ऑक्सीजन सपोर्ट पर 590 मरीज सांसे ले रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, वेंटिलेटर पर 143 मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कुल मरीजों में से 1203 मरीज दिल्ली व 305 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। होम आइसोलेशन में 16165 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि, घटते संक्रमण दर के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या में अधिक कमी नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 38853 दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि माइक्रो-कंटेनमेंट जोन अधिक होने की वजह से कंटेनमेंट जोन अधिक दर्ज हो रहे हैं। हालांकि, अगले सप्ताह तक इसमें भी कमी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed