फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Raahgiri festival in Chandni Chowk today

Delhi : चांदनी चौक में राहगीरी उत्सव आज, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा

Sun, 18 Jun 2023 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 05:32 AM IST
सार

इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, कठपुतली शो, योग, नृत्य, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi: Raahgiri festival in Chandni Chowk today
चांदनी चौक

विस्तार

चांदनी चौक टाउन हॉल से गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तक रविवार को राहगीरी उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, कठपुतली शो, योग, नृत्य, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। एमसीडी, दिल्ली पुलिस, राहगीरी फाउंडेशन, एफआईए फाउंडेशन, पीएमएनसीएच और नागरो संगठन के सहयोग से आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। जी-20 कार्यक्रमों की शृंखला के तहत राहगीरी का आयोजन किया जाता है। इसमें परिवहन को बढ़ावा देने, वायु प्रदूषण को कम करने और सुरक्षित सड़कों को बढ़ावा देने के लिए सिविक एजेंसियों के कार्यों को लोगों के सामने पेश कर सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन


सुबह 9 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी
राहगीरी दिवस उत्सव के दौरान सुबह 6 से 9 बजे तक चांदनी चौक की सड़क पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद रहेगी और इस पूरे क्षेत्र को कम कार्बन उत्सर्जन वाला क्षेत्र बनाया जाएगा, ताकि लोगों को चलने, साइकिल चलाने और विभिन्न गतिविधियों को करने के लिए एक सुरक्षित और सुखद वातावरण मिल सके।
विज्ञापन


ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
खेल, चित्रकला, कठपुतली शो, योग, नृत्य, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, प्रेरक भाषण और कई अन्य मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। निगम ने लोगों को इस उत्सव में शामिल होने और राष्ट्रीय राजधानी को सभी के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सुलभ शहर बनाने के प्रयासों का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed