फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Punjabi rapper AP Dhillon's show cancelled, program to be held at Aerocity hotel from 10 pm

कोरोना: दिल्ली में पंजाबी रैपर एपी ढिल्लन का शो रद्द, एयरोसिटी के होटल में रात 10 बजे से होना था कार्यक्रम

Sun, 19 Dec 2021 07:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 19 Dec 2021 07:30 AM IST
सार

वसंत विहार एसडीएम ने होटल संचालक को आदेश दिया कि वह करीब 400-500 की भीड़ के बीच म्यूजिकल शो का कार्यक्रम रद्द कर दें। शुक्रवार को जारी आदेश में होटल संचालक से यह भी कहा गया है कि वह भीड़ से जुड़े आंकड़े छिपाने व झूठी सूचना देने की वजह बताएं।

विज्ञापन
Delhi: Punjabi rapper AP Dhillon's show cancelled, program to be held at Aerocity hotel from 10 pm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड प्रोटोकॉल टूटने की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एयरोसिटी के एक होटल में शनिवार देर रात होने वाले पंजाबी रैपर एपी ढिल्लन का शो रद्द कर दिया।

विज्ञापन


वसंत विहार एसडीएम ने होटल संचालक को आदेश दिया कि वह करीब 400-500 की भीड़ के बीच म्यूजिकल शो का कार्यक्रम रद्द कर दें। शुक्रवार को जारी आदेश में होटल संचालक से यह भी कहा गया है कि वह भीड़ से जुड़े आंकड़े छिपाने व झूठी सूचना देने की वजह बताएं।

विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 31 दिसंबर की मध्य रात्रि तक सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बंदिश लगा रखी है। वहीं, 50 फीसदी क्षमता के साथ ही रेस्टोरेंट खोलने का आदेश है।

एसडीएम का कहना है कि 13 दिसंबर को एयरोसिटी के होटल अंदाज की तरफ से 18 दिसंबर के एक कार्यक्रम के लिए इजाजत मांगी गई थी। इसमें कहा गया था कि शाम को करीब 400-500 मेहमान होटल में इकट्ठा होंगे। इस बीच जिला प्रशासन को पता चला कि आयोजक अलग-अलग ऑनलाइन फोरम से एपी ढिल्लन के शो का प्रचार कर रहा है। इसका समय रात 10 बजे बताया गया है।

जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने पूर्व अनुमति रद्द कर दी। अपने आदेश में एसडीएम ने कहा कि इस तरह का आयोजन डीडीएमए के निर्देशों का उल्लंघन है। लिहाजा म्यूजिक शो समेत पूरा कार्यक्रम रद्द किया जा रहा है। साथ ही संचालक से सूचना छिपाने पर रिपोर्ट भी तलब की है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed