फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Protest outside UP Bhawan, 95 protesters in custody

दिल्ली : यूपी भवन के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में 95 प्रदर्शनकारी

Mon, 04 Oct 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Protest outside UP Bhawan, 95 protesters in custody
नई दिल्ली में यूपी भवन के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकती सुरक? - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। पिछले 10 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध दर्ज कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को उत्तर प्रदेश भवन के बाहर अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर उन्होंने लखीमपुर खीरी में चार किसानों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने करीब 95 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से करीब डेढ़ घंटे के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल और वामपंथी दलों के युवा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल मार्ग स्थित भवन के बाहर विरोध जताते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री सहित इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश भवन के बाहर पुलिस की भारी बैरिकेडिंग के नजदीक प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सरदार पटेल मार्ग स्थित यूपी भवन के बाहर सुबह से ही सर्विस रोड पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी थी। सिर पर टोपी लगाकर सबसे पहले राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता पहुंचे और इस घटना पर रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घटना में मृत हुए किसानों के समर्थन में विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए धारा-144 लागू होने की चेतावनी दी। फिर भी कार्यकर्ता वहां से नहीं हटे तो उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बैठाया गया। इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के राहुल राव ने लखीमपुरी खीरी के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया। इस घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
वामपंथी दलों के समर्थकों ने भी झंडे और पोस्टरों के साथ घटना पर रोष प्रकट किया। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और सभी को मंदिर मार्ग थाना ले जाया गया। कार्यकर्ताओं को हिरासत में बसों में ले जाने तक पुलिस को काफी मशक्कत हुई। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सड़कों पर लेट गए। पुलिस को इस दौरान हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।

70 पुरुष और 27 महिलाओं को हिरासत में लिया : डीसीपी
नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि इस इलाके में धारा-144 लगी हुई है। इसलिए प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए कहा गया। जब वह नहीं गए तो काफी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। सभी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। युवा कांग्रेस के 27, एसएफआई के 15, आरएलडी के 13, आईसा के 11, एआईकेएस के छह, जनवादी महिला मोर्चा के 17, क्रांतिकारी युवा संगठन के 17, समाजवादी पार्टी के आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कुल 70 पुरुष व 27 महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed