फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police who went to catch the drug supplier were attacked by the local people with sticks and bullets

दिल्ली: ड्रग सप्लायर को पकड़ने गई पुलिस पर लाठी-डंडे और गोलियों से हमला, इंस्पेक्टर समेत चार घायल

Sun, 02 Jan 2022 03:53 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 03:53 AM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर हमला करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बवाल के बीच धर्मवीर पल्ला फरार हो गया।

विज्ञापन
delhi police who went to catch the drug supplier were attacked by the local people with sticks and bullets
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंद्रपुरी इलाके में ड्रग सप्लायर को पकड़ने गई नारकोटिक्स दस्ते पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमले के बाद दस्ते पर गोलियां चलाईं गईं। गोली किसी पुलिसकर्मियों को नहीं लगी।

विज्ञापन


हालांकि हमले में इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमित और शोहेब घायल हो गए। अमित पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमला करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बवाल के बीच धर्मवीर पल्ला फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नारकोटिक्स दस्ते की टीम शनिवार सुबह 8:30 बजे ड्रग सप्लायर धर्मवीर पल्ला को गिरफ्तार करने के लिए इंद्रपुरी स्थित उसके घर गई थी। पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। वहां कोई नहीं था। टीम ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू कर दी। उसी वक्त 50 से 60 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने पुलिस  पर पथराव शुरू कर दिया और उन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। पुलिस टीम हवाई फायरिंग कर निकलने की कोशिश करने लगी। इसी बीच पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू हो गई।


निरीक्षक बृजपाल ने भीड़ के पैरों पर निशाना लगाकर गोली चलाई और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी। जिनकी पहचान रघुवीर नगर निवासी अमित और शोहेब के रूप में हुई। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पथराव में  निरीक्षक बृजपाल, एएसआई राजेश, सिपाही रिंकू और विनोद भी घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed