फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police to hear complaints in Pagoda Cabin

कोरोना से बचाव : पेगौडा केबिन में शिकायत सुनेगी दिल्ली पुलिस

Fri, 14 Jan 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 05:59 AM IST
सार

अधिकतर थानों में दो केबिन बनाए गए हैं। एक में थाने का ड्यूटी अफसर बैठेगा और वह पीड़ित की शिकायत लेगा। वह पीड़ित को बताएगा कि उसकी शिकायत पर कौन अफसर सुनवाई करेगा। दूसरे केबिन में महिला हेल्प पर बैठने वाली महिला पुलिसकर्मी बैठेगी।

विज्ञापन
Delhi Police to hear complaints in Pagoda Cabin
बचाव की जद्दोजहद... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए जनता की शिकायतों को सुनने के लिए थानों के बाहर पेगौडा केबिन बनाए जा रहे हैं ताकि आम लोग थानों के अंदर न जा सकें। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने हाल ही में जवानों को संक्रमण से बचाने के आदेश दिए है।

विज्ञापन


इन आदेशों के तहत थानों के बाहर पेगौडा केबिन बनाने के लिए कहा है। अधिकतर थानों में दो केबिन बनाए गए हैं। एक में थाने का ड्यूटी अफसर बैठेगा और वह पीड़ित की शिकायत लेगा। वह पीड़ित को बताएगा कि उसकी शिकायत पर कौन अफसर सुनवाई करेगा। साथ ही पीड़ित का मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी लेगा। दिल्ली पुलिस ने अपनी ऑनलाइन सर्विस को जो अपग्रेड किया है उसके तहत पीड़ित के मोबाइल व ई-मेल पर एफआईआर दर्ज करने व बदमाशों को पकड़ने आदि का मैसेज चला जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरे केबिन में महिला हेल्प पर बैठने वाली महिला पुलिसकर्मी बैठेगी। ये महिला पुलिसकर्मी शिकायत देने में सहायता करेगी। इसके अलावा कालकाजी समेत कुछ थानों में थाने के मेन गेट पर कैमरे लगाए गए हैं। पीड़ित जब थाने जाएगा तो वह कैमरे का बटन दबाएगा तो अंदर बैठे ड्यूटी अफसर से बात करेगा। ड्यूटी अफसर उसकी शिकायत के बारे में बताएगा। पीड़ित बाहर लगे ड्राप बॉक्स में अपनी शिकायत डाल कर चला जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे शिकायतकर्ता थाने क अंदर नहीं जाएगा और थानों में कोरोना का संक्रमण नहीं फैलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गश्त के दौरान पुलिसकर्मी फेसशील्ड भी पहनेंगे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जो पुलिसकर्मी इलाके में गश्त करेंगे या फिर जो लोगों के ज्यादा संपर्क में आएंगे वह फेस मास्क के अलावा फेसशील्ड भी पहनेंगे। ऐसा नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। जिन पुलिसकर्मियों ने कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लगाई हैं उन्हें तुरंत दोनों डोज लगवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed