{"_id":"60ceea8c8ebc3ebd9e334ea3","slug":"delhi-police-to-form-district-thana-level-committees-to-tackle-covid-19-third-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में कोरोना: तीसरी लहर के लिए दिल्ली पुलिस ने शुरू की तैयारी, जिला और थाना स्तर पर बनेगी जन स्वास्थ्य प्रबंधन समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में कोरोना: तीसरी लहर के लिए दिल्ली पुलिस ने शुरू की तैयारी, जिला और थाना स्तर पर बनेगी जन स्वास्थ्य प्रबंधन समिति
Sun, 20 Jun 2021 12:43 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:43 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला और थाना स्तर पर जन स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन समिति बनाएगी। पुलिस मुख्यालय में बने कोविड प्रकोष्ठ को अपग्रेड कर जन स्वास्थ्य आपात प्रबंधन प्रकोष्ठ में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला और थाना स्तर पर जन स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन समिति बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाजार और आबादी वाले इलाकों में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार को लागू कराने के कदमों पर चर्चा करने के लिए बैठक की गई थी। इस दौरान श्रीवास्तव ने संस्थागत व्यवस्था के तहत जन स्वास्थ्य के प्रबंधन के लिए जिला और थाना स्तर पर समिति गठित करने की घोषणा की, जिसकी जरूरत कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने और निपटने के लिए है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह समिति जन स्वास्थ्य को लेकर उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति, प्रवासी कामगारों की आवाजाही, बेसहारा, बुजुर्ग नागरिकों और महिलाओं की देखरेख, भूखे और जरूरतमंदों को भोजन या राशन की आपूर्ति सहित अन्य कामों के लिए पेशेवर प्रतिक्रिया मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
बताया गया कि इन समितियों का सबसे अहम उद्देश्य जनता में कोविड अनुकूल व्यवहार को स्वीकार्य बनाना है और इसे व्यवस्थागत और स्वेच्छा से लागू करना है ताकि दंडात्मक कार्रवाई की कम से कम जरूरत पड़े।
श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि पुलिस कोविड-19 नियमों का अनुपालन कराती है लेकिन केवल दंडात्मक चालान से ही इसे 100 प्रतिशत लागू करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि कोविड-19 अनुकूल नियम तभी सुनिश्चित हो सकते हैं जब सभी नागरिक स्वेच्छा से इन्हें अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य मान अमल में लाएं। पुलिस नियम तोड़ने पर मुकदमा चला सकती है लेकिन यह न्यूनतम होना चाहिए न कि परिपाटी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में बने कोविड प्रकोष्ठ को अपग्रेड कर जन स्वास्थ्य आपात प्रबंधन प्रकोष्ठ में तब्दील किया जाएगा, जो पुलिस मुख्यालय में जिला और थाना स्तर की समितियों के मार्गदर्शन के लिए नोडल की तरह काम करेगा।