फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police sub-inspector death due to corona died four personnel within a week

कोरोना का कहर : दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने तोड़ा दम, एक सप्ताह के भीतर चार कर्मियों की मौत

Fri, 23 Apr 2021 08:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 08:26 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान योद्धा के रूप में काम करने वाली दिल्ली पुलिस के लिए शुक्रवार सुबह एक बुरी खबर आई। उत्तर पश्चिम जिला के भारत नगर में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना के चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Delhi Police sub-inspector death due to corona died four personnel within a week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान योद्धा के रूप में काम करने वाली दिल्ली पुलिस के लिए शुक्रवार सुबह एक बुरी खबर आई। उत्तर पश्चिम जिला के भारत नगर में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना के चपेट में आने से मौत हो गई। चार-पांच दिन से बुखार और सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें गाजियाबाद के पैलेटिव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली पुलिस परिवार ने अपने जांबाज को खोने पर दुख जताया है।

विज्ञापन


मृत सब इंस्पेक्टर की पहचान अंकित चौधरी के रूप में हुई है। मूलत: शामली यूपी के रहने वाले अंकित ने वर्ष 2015 में दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। इस दौरान वह कई थानों में तैनात रहे। फिलहाल दो साल से भारत नगर थाने में तैनात थे। परिवार में दो पत्नी और दो साल की बेटी है। उनके साथ काम करने वाले सहयोगियों ने बताया कि चार पांच दिन से उन्हें बुखार था। इस दौरान कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमें वह संक्रमित निकले। उसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। परिवार वालों ने उन्हें गाजियाबाद के पैलेटिव अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंकित को प्लाज्मा की सख्त जरूरत थी। बृहस्पतिवार रात प्लाज्मा डोनर अस्पताल गया था। लेकिन उसे शुक्रवार को आने के लिए कह दिया गया। इसी बीच सूचना आई कि शुक्रवार सुबह सात बजे डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर दिल्ली पुलिस के चार कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed