फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi police Special cell in search of Faizan an aide of Pakistani terrorist Ashraf

दिल्ली: पाकिस्तानी आतंकी अशरफ के सहयोगी फैजान को तलाश रही स्पेशल सेल

Wed, 27 Oct 2021 01:35 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Oct 2021 01:35 PM IST
सार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार पाकिस्तान निवासी मोहम्मद अशरफ ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। अब देश में मौजूद उसके एक नए साथी फैजान का नाम सामने आया है। फैजान पाकिस्तान से हवाला के रुपये का विभिन्न नामों से चलाए जा रहे ट्रस्ट के जरिए लेन-देन करता था।

विज्ञापन
Delhi police Special cell in search of Faizan an aide of Pakistani terrorist Ashraf
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार पाकिस्तान निवासी मोहम्मद अशरफ ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। अब देश में मौजूद उसके एक नए साथी फैजान का नाम सामने आया है। फैजान पाकिस्तान से हवाला के रुपये का विभिन्न नामों से चलाए जा रहे ट्रस्ट के जरिए लेन-देन करता था।

विज्ञापन


इन ट्रस्टों में दावत-ए-इस्लामी, कुंजल इमाम, फैज-ए-मदीना समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं। वेस्टर्न यूनियन नामक संस्था के माध्यम से भी बड़ी रकम मंगाई गई थी, जिसके सहयोग से वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। इस पैसे से वह देश में स्लीपर सेल्स सक्रिय करता जा रहा था। यह जानकारी मिलने के बाद टीम ने देशभर में फैजान और स्लीपर सेल की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को अशरफ ने बताया है कि वह भारत में अपने स्लीपर सेल सक्रिय कर रहा था। अब पुलिस फैजान और अशरफ द्वारा सक्रिय स्लीपर सेल की तलाश में दिल्ली और मुम्बई समेत विभिन्न जगहों पर छापेमारी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी मोहम्मद अशरफ पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसका पॉलीग्राफिक टेस्ट करवाया गया। लेकिन यहां भी उसने डॉक्टरों का सहयोग नहीं किया। अब पुलिस टीम ने अशरफ के नार्को टेस्ट की मंजूरी मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। अब स्पेशल सेल की टीम अशरफ को गुजरात के गांधी नगर ले जाएगी। जहां उसकी नार्को जांच की जाएगी।

अधिवक्ता दीपक त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कोर्ट में आतंकी की पुलिस रिमांड को 10 दिनों के लिए बढ़ाने के लिए अर्जी दी थी, जिस पर कोर्ट ने आतंकी की आठ दिनों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी। इस दौरान आतंकी का नार्को टेस्ट भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed