{"_id":"60502d698ebc3e8d320f43c2","slug":"delhi-police-special-cell-arrested-kala-jathedi-gang-criminal-and-his-accomplice-from-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के बदमाश प्रियवर्त और साथी को जयपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के बदमाश प्रियवर्त और साथी को जयपुर से किया गिरफ्तार
Tue, 16 Mar 2021 09:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस/स्पेशल सेल की टीम ने काला जठेड़ी गैंग के एक बदमाश और उसके सहायकों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान प्रियवर्त के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बदमाश प्रियवर्त 15 मामलों में आरोपी है, जिसमें 6 हत्या और हत्या के प्रयास के केस हैं। उसका सहायक रोहित लूट और अन्य अपराध की वारदातों में लिप्त रहा है। पुलिस ने दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया है जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रियवर्त ऊर्फ काला(27) दिल्ली के बवाना का रहने वाला है और उसका साथी रोहित(23) भी बवाना का ही रहने वाला है। प्रियवर्त बवाना का वांछित अपराधी है और उसे काला गैंग के मुखिया संदीप का दाहिना हाथ माना जाता है। प्रियवर्त पर लगे हैं ये आरोप-
विज्ञापन
- दिल्ली के अलीपुर में एसडीएम दफ्तर में तैनात सिविल डिफेंस कर्मी की हत्या
- नजफगढ़ में नरेश फाइनेंशियर की हत्या
- नरेला में दोहरा हत्याकांड
- हरियाण में हत्या
रोहित भी कई लूट के मामलों में लिप्त रहा है और वह बवाना व नजफगढ़ में हाल में हुए अपराधों में प्रियवर्त का सक्रिय साथी रहा है। उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है। दोनों को आज ही संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
A team of Delhi Police Counter-Intelligence/Special Cell arrested a criminal of Kala Jathedi gang & his accomplice from Jaipur, Rajasthan. The criminal, Priyavart is involved in 15 cases, incl 6 murders/attempt to murder. Accomplice Rohit is involved in cases of robbery & others.
— ANI (@ANI) March 16, 2021